Siddharthnagar News: तालाब में मछली मार रहा था शख्स,आकाश से कुछ इस तरह आई मौत

सिद्धार्थनगर के गोल्हौरा थानाक्षेत्र के तेलौला एंव सनफेरवा खुर्द में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी।जबकि दो अन्य गंभीर रुप घायल हो गए।

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर के गोल्हौरा थानाक्षेत्र के तेलौला एंव सनफेरवा खुर्द में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी।जबकि दो अन्य गंभीर रुप घायल हो गए।रविवार शाम तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान गरज के साथ आकाशीय बिजली के गिरने से दो की मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस व प्रशासन ने परिजनों से मिल ढ़ाढस बंधाया।

lighting

जानकारी के मुताबिक,रविवार शाम सिद्धार्थनगर के गोल्हौरा क्षेत्र में बारिश हो रही थी।गरज के साथ आकाशीय बिजली कडक रही थी।इसी समय तेलौरा निवासी चीनक निषाद जो गांव के ताल में मछली मार रहे थे उनके ऊपर आकाशीय बिजली गिर गयी।आस-पास के लोग उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एक अन्य घटना में सनफेरवा खुर्द गांव के शिवा यादव की आकाशीय बिजली से मौत हो गयी।वह मां सावित्री व बहन अंशिका को बुलाने के लिए गांव के सिवान में जा रहा था।अभी वह अपनी मां के पास पहुंचा ही था कि उसके ऊपर बिजली गिर गयी।बुरी तरह झुलसने के कारण उसकी मौत हो गयी। उसे इलाज के लिए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि दो अलग-अलग गांवों में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी है।दोनों के परिजनों को हर संभव मदद दी जा रही है।आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+