Siddharthnagar News: होली खेलने के बाद नदी में नहाने गए तीन युवक डूबे, तलाश जारी
सिद्धार्थनगर में होली के बाद नहाने गए तीन युवक नदी में डूब गए। गोताखोर उनकी तलाश कर रहे हैं।

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर जिले से एक बड़ी घटना सामने आ रही है। होली पर्व के अवसर पर रंग खेलने के पश्चात नदी में नहाने गए तीन युवक डूब गए। उनका कुछ पता नहीं चला। पुलिस गोताखोरों की मदद से तीनों की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थनगर शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बाणगंगा नदी में बुधवार दोपहर चिलिहा क्षेत्र के बड़गो गांव निवासी अजीत सिंह, विक्की सिंह और सदर थाना क्षेत्र के भीमापार गांव निवासी उज्जवल नहाने गए थे। बुधवार दोपहर बाद वह नहाने की बात कह कर घर से निकले थे। परिजनों ने तलाश की पर वह नहीं दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ पंकज कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ पहुंच गए।
पुलिस गोताखोरों की मदद से उन तीनों की तलाश कर रही है। शाम तक उनका पता नहीं चला था।
प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि तीन युवकों के डूबने की सूचना मिली थी। गोताखोरों की सहायता से उनकी तलाश की जा रही है।
एक अन्य हादसे में शिवनगर के डिडई थाना क्षेत्र के बांसी- बस्ती मार्ग सड़क पार करते समय छह वर्षीय बालिका ट्रक की चपेट में आ गयी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ चालक की तलाश की जा रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications