Siddharthnagar: चार साल की मासूम के साथ हुई ऐसी दरिंदगी, खून से लथपथ अस्पताल में लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग
Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां चार साल के मासूम साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर है जो उसी के गांव का रहने वाला है। बच्ची की हालत गंभीर है। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दुष्ष्कर्म, पाॅक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जोगिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की चार वर्षीय बच्ची पड़ोस में कार्यक्रम देखने गई थी। कार्यक्रम में साउंड बज रहा था। लोग नाच रहे थे। इसी बीच गांव का एक युवक टॉफी देने का लालच देकर बच्ची को गांव के बाहर स्कूल में लेकर चला गया। उसने बच्ची से दुष्कर्म किया और गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गया।
लहूलुहान हालत में बच्ची मां के पास पहुंची। मां के पूछने पर आरोपी का नाम बताया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। पीआईसीयू में बच्ची का इलाज चल रहा है।

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications