सिद्धार्थनगर: घोरही नदी ने शुरु की कटान ,आवागमन बंद

सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के खैरी शीतल प्रसाद ग्राम पंचायत के टीकर-करौता के बीच घोरही नदी ने कटान शुरु कर दी है।मार्ग की कटान होने से आवागमन कई हिस्सों में बंद हो गया है। प्रशासन बाढ़ बचाव से राहत कार्य

सिद्धार्थनगर,5अगस्त: सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के खैरी शीतल प्रसाद ग्राम पंचायत के टीकर-करौता के बीच घोरही नदी ने कटान शुरु कर दी है।मार्ग की कटान होने से आवागमन कई हिस्सों में बंद हो गया है। प्रशासन बाढ़ बचाव से राहत कार्य में जुटी है। आठ गांवों की करीब चार हजार आबादी की दिक्कत बढ़ गई है। बड़े वाहनों का रास्ता रोका गया है।

river

शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के खैरी शीतल प्रसाद ग्राम पंचायत के सात टोलों के लोग हर वर्ष बाढ़ की चपेट में आते हैं। इस बर्ष बारिश कम होने से अभी तक बाढ़ तो नहीं आई लेकिन प्रशासन की लापरवाही ने लोगों की आवाजाही पर ब्रेक जरूर लगा दिया है। कुछ वर्ष पूर्व तक आवागमन के लिए इन टोलों में सड़क नहीं था और टीकर से अन्य टोलों में आवागमन के लिए नदी पर पुल न होने से कोई रास्ता भी नहीं था।

ग्रामीणों ने प्रशासन को इसकी सूचना भी दी थी, लेकिन पुल के नीचे मिट्टी कटान को रोकने के लिए अस्थाई या स्थाई कोई भी उपाय नहीं किया गया। कटान के कारण भुतहवा से पन्नापुर तक जाने वाले पीडब्ल्यूडी मार्ग का आधा हिस्सा नदी में विलीन हो गया। सड़क कटने की सूचना मिलने पर शोहरतगढ़ एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव और पीडब्ल्यूडी व सिंचाई विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उधर ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा को भी कटान की सूचना दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+