Siddharthnagar News: अचानक घर पर डकैतों ने धावा बोल लूटे 12 लाख के आभूषण, बम फेंक फैलाई दहशत
Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ थाना क्षेत्र के कोटिया बाजार में अचानक डकैतों ने एक घर पर धावा बोल दिया और 12 लाख के जेवर व 5 लाख नगदी लूट लिए। यह क्षेत्र भारत नेपाल सीमा के समीप है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, कोटिया के रहने वाले अवधेश अग्रहरि के घर मंगलवार रात इन डकैतो ने धावा बोल दिया। घर पहुंचते ही बमबारी और फायरिंग शुरु कर दी। भागते समय भी डकैतों ने बमबाजी की। परिजनों के मुताबिक डकैत 12 लाख के जेवर और 5 लाख नगदी ले गए है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत है। स्थानीय लोगोंं ने पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की मांग की है। यह घटना पुलिस चौकी के समीप होने से लोगों में आक्रोश भी है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ राजकुमार पांडे ने बताया कि रात में ही घटना की जैसे ही जानकारी हुई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गया। घटना स्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ की। इस मामले की गहनता से जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications