NIA Raids PFI: सिद्धार्थनगर से पीएफआई सदस्य को एनआईए ने किया गिरफ्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के ठिकानों और उससे जुड़े लिंक पर देशभर के 12 राज्यों में छापेमारी की है। पीएफआई से जुड़े लोगों पर टेरर फंडिंग और कैंप चलाने के मामले म
सिद्धार्थनगर,23सितंबर:राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के ठिकानों और उससे जुड़े लिंक पर देशभर के 12 राज्यों में छापेमारी की है। पीएफआई से जुड़े लोगों पर टेरर फंडिंग और कैंप चलाने के मामले में ईडी और एनआईए ने राज्य पुलिस बलों की टीम के साथ उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में छापेमारी की।इसी क्रम में सिद्धार्थनगर से एक पीएफआई का सदस्य गिरफ्तार किया गया है। आइबी और एटीएस की संयुक्त टीम ने गुरुवार की देर शाम सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ कस्बे से पापुलर फ्रंट आफ इंडिया के इस कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है। यह छापेमारी आतंकी गतिविधियों के संचालन, प्रशिक्षण शिविर चलाने और प्रतिबंधित संगठनों में शामिल होने के लिए लोगों को कट्टरपंथी बनाने में शामिल व्यक्तियों के आवासीय और आधिकारिक परिसरों में की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, पकड़ा गया पीएफआइ कार्यकर्ता 28 वर्षीय अनीसुर्र रहमान पुत्र लतीफुर्र रहमान शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के अतरी का निवासी है। वह लंबे समय से यहां पर उसकी गतिविधियां संदिग्ध थीं। एटीएस व आइबी की टीम उसे पूछताछ के लिए अपने साथ किसी गोपनीय स्थान पर ले गई हैं। इसे लेकर एटीएस व पुलिस पूरी तरह से गोपनीयता बरत रही है। एटीएस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है, लेकिन पुलिस के जानकार सूत्रों के मुताबिक अनीसुर्र रहमान के पीएफआइ से संबंध हैं। काफी दिनों से उसकी गतिविधियाें को लेकर भी एटीएस को संदेह था। अतरी में पहले में भी पीएफआइ कार्यकर्ता राशिद की गिरफ्तारी हो चुकी है। उसे एक वर्ष भर पूर्व बस्ती रेलवे स्टेशन से एसटीएफ गोरखपुर व बस्ती पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
एनआइए ने पीएफआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओएमएस सलाम और दिल्ली अध्यक्ष परवेज अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया। उनसे मिली जानकारी के बाद देश भर में छापेमारी अभियान चल रहा है। गृह मंत्री अमित शाह ने देशभर में पीएफआइ के खिलाफ जारी छापेमारी को लेकर एनएसए, गृह सचिव और डीजी एनआइए के साथ इस पर बैठक कर चुके हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications