Siddharthnagar: प्रेमी युगल के साथ पूर्व थानेदार व सिपाहियों ने किया था कुछ ऐसा,दर्ज हुआ केस

सिद्धार्थनगर के कठेला थाने के पूर्व थानेदार व तीन सिपाहियों पर प्रेमी युगल व उनके परिजनों से दबाव बनाकर पैसा वसूलने के मामले में कार्रवाई की गयी है। इन सभी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर के कठेला थाने के पूर्व थानेदार व तीन सिपाहियों पर प्रेमी युगल व उनके परिजनों से दबाव बनाकर पैसा वसूलने के मामले में कार्रवाई की गयी है। इन सभी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूर्व थानेदार तीन सिपाहियों के साथ प्रेमी युगल से 65 हजार रुपये वसूले थे। इसी मामले में 5 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती ने इस पूरे मामले में जांच के आदेाश दिए थे।

fir

जानकारी के मुताबिक, कठेला के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक सौदागर राय, मुख्य आरक्षी सुरेश वरुण, आरक्षी पन्ने लाल ने 22 जुलाई को एक प्रेमी युगल को पकड़ लिया। थाने लाकर पूछताछ के नाम पर दो लाख रुपए की मांग करने लगे। किसी तरह 65 हजार रुपए पर उन्होंने प्रेमी युगल को छोड़ा। परिजनों ने इसकी शिकायत बस्ती के पुलिस उप महानिरीक्षक से की थी। उन्होंने मामले के जांच के निर्देश दिये । पुलिस अधीक्षक ने सीओ सदर को मामले की जांच सौंप दी थी। दो अगस्त को तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक समेत तीनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया था।

पुलिस उप महानिरीक्षक ने सीओ बांसी को अलग से इस मामले की जांच सौंपी थी। उनकी जांच में मामला सत्य मिला। उनकी जांच में आरोप सत्य पाए गए। उन्होंने अपनी रिपोर्ट पुलिस उप महानिरीक्ष बस्ती व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर को सौंपी। उनकी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर अमित आनंद ने तीनों पुलिस कर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। कठेला पुलिस ने तीनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इसके साथ ही घटना में शामिल उप निरीक्षक राम निरंजन, मुख्य आरक्षी शेषनाथ यादव, मुख्य आरक्षी विनय जायसवाल, आरक्षी जोगेन्द्र सिंह व आरक्षी धर्मेन्द्र शाह को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+