सिद्धार्थनगर में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 दर्जन घायल, सभी मुंडन संस्कार से लौट रहे थे
Siddharth Nagar Bus Accident News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। 55 यात्रियों से भरी एक बस शारदा नदी में गिर गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।
यह हादसा सिद्धार्थनगर जनपद के बढ़नी ब्लाक अंतर्गत मोहनकोला गांव में हुआ। बताया जा रहा है की देवी पाटन मंदिर से मुंडन संस्कार के बाद सभी लोग वापस लौट रहे थे। लौटते समय बस जब चर गहवा पुल पर पहुंची थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर बस पलट गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं मरने वालों की लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
इस बारे में जिलाधिकारी राज गणपति आर द्वारा बताया गया कि मोहन कला गांव में शारदा नदी में 55 श्रद्धालुओं से भरी बस गिर गई। बस गिरने के बाद स्थानीय ग्रामीणों के साथ ही पुलिस टीम द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किया गया।
साइकिल सवार को बचाने में हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में मुंडन कार्यक्रम करने के बाद बस में सवार सभी लोग सिद्धार्थनगर वापस लौट रहे थे। बस लेकर बस चालक चरिगहवा नाले के समय पहुंचा था इसी दौरान साइकिल सवार सामने आ गया।
साइकिल सवार को बचाने के लिए बस चालक स्टेरिंग मोड़ दिया और बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे के बाद वहां पर चीख पुकार मच गया। घटना के बाद स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे। उसके बाद बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने के साथ ही लोगों ने पुलिस को सूचना दिया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे लोगों को निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे में 14 वर्षीय अजय शर्मा, 65 वर्षीय गम्मा और साइकिल सवार 50 वर्षीय मंगनी राम की मौत हो गई है जबकि अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications