VIDEO: बीजेपी विधायक ने की आजम खान को जूतों से मारने की बात

सिद्धार्थनगर। भाजपा से डुमरियागंज के विधायक राधवेंद्र प्रताप सिंह ने आजम खान को जूते से मारने की बात कह डाली है। दरअसल, बीजेपी विधायक से आजम खान के जयाप्रदा पर दिए गए विवादित बयान को लेकर सवाल पूछा गया था। इसके जवाब में उन्होंने कहा​ कि आजम खान को समय आने पर लात-घूसों और जूतों, जैसे भी समझाना होगा, वैसे समझाया जाएगा।

आजम ने जयाप्रदा पर दिया था बयान

आजम ने जयाप्रदा पर दिया था बयान

बता दें कि बीते रविवार को रामपुर में आयोजित एक चुनावी जनसभा में आजम खान ने एक अमर्यादित टिप्पणी करते हुए कहा था, 'जिसको हम उंगली पकड़कर रामपुर लाए, आपने 10 साल जिनसे प्रतिनिधित्व कराया, उसकी असलियत समझने में आपको 17 साल लगे, मैं तो 17 दिन में पहचान गया कि उनका अंडरवियर खाकी है। आजम के इस बयान पर भाजपा से डुमरियागंज के विधायक राधवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा​ कि आजम खान को समय आने पर लात-घूसों और जूतों, जैसे भी समझाना होगा, वैसे समझाया जाएगा।

चुनाव आयोग ने आजम पर लगाया बैन

चुनाव आयोग ने आजम पर लगाया बैन

चुनाव आयोग ने आजम खान की ओर से रामपुर से बीजेपी उम्मीदवार जयाप्रदा के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर प्रतिबंध लगाया है। आजम खान ने रैली में बीजेपी प्रत्‍याशी जयाप्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्‍पणी की थी। चुनाव आयोग ने जांच में पाया है कि रामपुर से सपा उम्मीदवार आजम खान ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है।

जयाप्रदा ने चुनाव आयोग का किया धन्यवाद

जयाप्रदा ने चुनाव आयोग का किया धन्यवाद

आजम पर बैन के बाद जयाप्रदा ने कहा कि वह उनकी टिप्पणी से बहुत आहत हो गई थीं। जयाप्रदा ने कहा कि पार्टियों के बड़े नेता उनके पक्ष में खड़े हैं। उन्होंने कहा कि मैंने भी चुनाव आयोग से अपील की थी, आयोग को मैं धन्यवाद कहना चाहती हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+