Amritpal Singh की गिरफ्तारी को लेकर भारत- नेपाल अधिकारियों ने की यह खास पहल

अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर भारत- नेपाल सीमा पर अलर्ट है। साथ ही दोनों देशों के अधिकारी बैठक कर उसकी गिरफ्तरी के लिए नई रणनीति तैयार कर रहे हैं।

amrit

Amritpal Singh News Indo Nepal Border: 'वारिस पंजाब दे' का प्रमुख अमृतपाल सिंह की तलाश अभी जारी है। इसकी गिरफ्तारी को लेकर भारत- नेपाल सीमा पर अलर्ट है। एसएसबी और नेपाल सशस्त्र बल के अधिकारियों ने सीमा पर बैठक कर अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए खास रणनीति बनाई है।

सिद्धार्थनगर से सटे नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी और नेपाल सशस्त्र बल के अधिकारियों ने बैठकर कर सीमा पर विशेष सावधानी बरतते हुए प्रत्येक आने -जाने वाले संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी करने पर विशेष जार दिया है। साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष चौकसी की जा रही है। वाहन चेकिंग करने के साथ ही भारत से नेपाल व नेपाल से भारत आने वाले ट्रकों की भी तलाशी की जा रही है।

Recommended Video

    गोरखपुर: पुलिस एनकाउंटर, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार...पैर में लगी गोली

    अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर ककरहवा, अलीगढ़वा, बजहा, खुनुवां, धनौरा व चेरीगवा सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। वह नेपाल भागने की फिराक में था इसलिए सीमा पर विशेष सावधानी बरती जा रही है। एसएसबी 43वीं वाहिनी के जवान सीमा पर अमृतपाल का फोटो मुख्य स्थानों पर लगा चुके हैं।

    एसएसबी 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडिंग अधिकारी रामकृष्ण डोगरा ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा कार्यक्षेत्र अंतर्गत हर एक बिंदु पर हमारी पैनी नजर है, जिससे कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों व अवांछनीय तत्वों के मंसूबों को नाकामयाब किया जा सके। सीमा पर विशेष सावधानी बरती जा रही है। एसटीएफ की टीम भी लगातार खुफिया एजेंसियों और पंजाब पुलिस के संपर्क में बनी हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+