3 साल का बच्चा खेलते-खेलते रोड पर आया, तेज रफ्तार ट्रक ने छीन ली जिंदगी

Shravasti news, श्रावस्ती। तेज रफ्तार से फर्राटा भर रहा ट्रक 4 वर्षीय मासूम बच्चे के लिए उस समय काल बन गया जब वह घर से सड़क पर निकल रहा था। गिट्टी से लदे ट्रक ने उसे रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और शव को कब्जे में लिया।

Three years boy crushed by truck

घटना यूपी के श्रावस्ती जिले के थाना मल्हीपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेगमपुर के मजरा बघमरी गांव की है जहां पर अरमान खान का तीन वर्षीय पुत्र मोहम्मद कैफ बुधवार की 11 बजे घर से निकलकर मुख्य सड़क पर आ गया। तभी पड़ोसी जनपद बहराइच के शंकरपुर से तेज रफ्तार में आ रहे गिट्टी से लोडेड ट्रक ने मासूम को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना घटित होते ही चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

सूचना पाकर घटनास्थल पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी वकील पाण्डेय ने ट्रक को कब्जे मे लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक मासूम के चचेरे बाबा ताऊ पुत्र सुल्तान की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+