UP Politics: बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिया बड़ा बयान, कहा- EVM में गड़बड़ी नहीं हुई तो नहीं आएगी मोदी सरकार
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में शनिवार को बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान लोगों से उन्होंने अपने प्रत्याशी को जिताने की अपील की।
अपने संबोधन के दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जाम का निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जो निशुल्क खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है वह सरकार अपने पैसे से नहीं दे रही है।

हम आप लोगों से जो टैक्स के माध्यम से सरकार पैसे ले रही है, उसी से सरकार आपको निशुल्क खाद्यान्न दे रही है। मायावती ने कहा कि बीजेपी और उनके सहयोगी दलों के जातिवादी, पूंजीवादी, सांप्रदायिक और द्वेष पूर्ण नीतियों के कारण उनकी कथनी और करनी में साफ अंतर दिखाई देता है।
EVM में गड़बड़ी नहीं हुई तो नहीं बनेगी मोदी सरकार: मौजूद जनसभा को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि ऐसा लगता है कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में वापस आने वाली नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि EVM में गड़बड़ी नहीं हुई तो इस बार सरकार जरूर बदलेगी।
इस बार भाजपा की कोई जुमलेबाजी और गारंटी नहीं चलेगी। साथ ही उन्होंने इलेक्टोरल बांड पर बोलते हुए कहा कि पूरे देश में बसपा ही एक ऐसी पार्टी है जिस पर इलेक्टोरल बांड को लेकर कोई आरोप नहीं है। देश किया ने पार्टियों ने पूंजीपतियों और धन्ना सेठ से पैसा लिया है।
इन पार्टियों को सत्ता से करें बाहर: उन्होंने यह भी कहा कि पूंजीपतियों की पोषक इन पार्टियों की वायदों में न फंसते हुए लोगों को इन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। कहा कि आजादी के बाद देश में ज्यादा समय तक कांग्रेस की सरकार रही।
कांग्रेस की गलत नितियों के कारण कांग्रेस को सत्ता से बाहर होना पड़ा। इसके साथ ही उन्होने कहा कि उसके बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी और भाजपा के राज में भी दलितों, मुस्लिमों और आदिवासियों का उत्थान नहीं हो सका।












Click it and Unblock the Notifications