हिमाचल में खुला नौकरियों का पिटारा, 18 से 45 साल की उम्र तक के लोग कर सकते हैं अप्लाई
Himachal news (शिमला)। हिमाचल प्रदेश में फिर नौकरियों से जुड़ी खबर आई है। इस बार कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने की शुरुआत की है। यदि आपने अपने संबंधित दस्तावेज तैयार रखे हुए हैं तो यहां अप्लाई कर सकते हैं।

आयोग के अवर सचिव उत्तम पटियाल ने बताया कि इस बार आयोग बड़े पैमाने पर भर्तियां करने जा रहा है। आयोग की ओर से राज्य सरकार के शिक्षा विभाग में टीजीटी के अलावा जूनियर ऑफिस असिस्टेंट और दूसरे रिक्त पडे 1720 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गये हैं। इन पदों पर इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 22 जनवरी 2019 तक आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि उम्मीदवार और 18 से 45 वर्ष के आयु वर्ग के बीच उपयुक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। और सामान्य के लिए 360 रुपए, वहीं एससी/एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए 20 रुपए और एचपी के भूतपूर्व सैनिकों के लिए आवेदन शुल्क निशुल्क है। सभी भुगतान आनलाईन ही जमा होंगे। उम्मीदवार पदों की जानकारी, आयु सीमा, योग्यता, नियमों और अन्य शर्तों के लिए आयोग की वेबसाईट के माध्यम से पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications