बरसात में खतरनाक हुई हिमाचल की सड़कें, गहरी खाई में गाड़ी गिरने से 2 की मौत

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी दावों के विपरीत सड़क हादसों पर कोई अंकुश नहीं लग पाया है। आये दिन खराब सड़कों की वजह से हादसों में बेमौत लोग मारे जा रहे हैं। बरसात के दिनों में तो सड़क पर वाहन चलाना जोखिम भरा काम हो गया है। गुरूवार को हुये सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

himachal pradesh news in hindi

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के जिला कुल्लू की बंजार घाटी में दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बंजार के तुंग से गड़ा गुशैनी के लिये कार में सवार होकर चार लोग जा रहे थे कि अचानक चालक गुशैनी के पास वाहन से नियंत्रण खो बैठा। कार 250 फीट नीचे तीर्थन नदी में पहुंच गई जिससे दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतकों की पहचान गोविंद पुत्र बुद्धि सिंह गांव शलिंगा और बुद्धि सिंह पुत्र जय राम गांव शिल्ल के तौर पर हुई है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची और बंजार पुलिस ने शवों को निकाला व घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। डीएसपी कुल्लू अशीष शर्मा ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है जबकि घायलों को उपचार के लिए बंजार अस्पताल भेजा गया है।

उधर, मंडी जिले के करसोग में स्याज सड़क मार्ग पर अरनोग के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर 250 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो घायल हैं। सभी जिला शिमला के रहने वाले बताये जा रहे हैं। घायलों की पहचान पुनीत पुत्र डोला राम गांव वाग तहसील सुन्नी और पवन कुमार पुत्र देवीराम निवासी बाग के तौर पर हुई है। मृतक की पहचान रोशन लाल पुत्र नंद लाल निवासी बरोटा के तौर पर हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+