एक और ट्रेन हादसा, ट्वॉय ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतरे, 2 की मौत 20 से अधिक घायल
शिमला। महज बारह घंटे के भीतर एक और रेल हादसे ने 2 और लोगों की जान ले ली है। शिमला से कालका के बीच चलने वाली ट्वॉय ट्रेन की चार बोगी पटरी से उतर गयी।
मुंबई जा रही दूरंतो एक्सप्रेस के 9 डिब्बे पटरी से उतरे, 2 की मौत 12 घायल
ट्वाय ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरने की वजह से 2 लोगों की मौत हो गयी है। वहीं इस हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हो गये हैं। यह हादसा कालका के करीब हुआ है। इस हादसे में जिन दो लोगों की मौत हुई है वो विदेशी हैं।
हादसे में जिन दो विदेशियों की मौत हुई है वो ब्रिटेन के निवासी थे। इन इन दोनों ने ट्रेन की चार बोगियों को बुक कराया था, जिनकी इस हादसे में मौत हो गयी है।
आपको बता दें कि शिमला में ट्वॉय ट्रेन सैलानियों के आकर्षण का केंद्र है। जो शिमला से कालका के बीच भारतीय रेलवे की तरफ से चलायी जाती है। इस पूरी ट्रेन को 25200 रुपए में बुक कराया जा सकता है।
यह ट्वॉय ट्रेन 96 किलोमीटर की यात्रा पहाड़ों के बीच होती हुई तय करती है। कुल 4 घंटे 45 मिनट के इस सफर में 107 सुरंगे इस यात्रा को बेहद ही खूबसूरत और रोमांचक बनायी है।













Click it and Unblock the Notifications