कार से जा रहा था परिवार, पति-पत्नी समेत तीन लोगों की रास्ते में दर्दनाक मौत

शिमला। हिमाचल प्रदेश में हो रही मूसलाधार बारिश के बीच जिला शिमला के कोटखाई इलाके में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें आईजीएमसी शिमला लाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक जिला शिमला के कोटखाई के पास छोल में एक कार (एचपी-16ए-0513) ठियोग-हाटकोटी हाईवे से लुढ़ककर करीब 50 फीट नीचे कोटखाई बाजार जाने वाली सड़क पर पहुंच गई।

three people of a family died on spot in an accident

कार में कुल पांच लोग सवार थे। जिससे तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए व मृतकों के शव भी टुकड़ों में बरामद हुये। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन माना जा रहा है कि बरसात की वजह से खराब हुई सड़क पर अचानक चालक अपना नियंत्रण खो बैठा व कार खाई में गिर गई। कार में सवार सभी लोग सिरमौर जिला के रहने वाले थे और रोहड़ू के पास हनोल जा रहे थे। सभी एक ही परिवार के थे।

मृतकों की पहचान चालक राजेश कुमार( 46) निवासी सनौरा, रंजीत सिह ( 71), पाढ़िया टपरोली, राजगढ़ व उनकी पत्नी ऊमा (68) के रूप में हुई है। इसके अलावा सूरज (24), हरिदत शर्मा (47) घायल हुए हैं। घायलों को आईजीएमसी शिमला लाया गया है। घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। कोटखाई के थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर एक गंभीर घायल को आईजीएमसी शिमला रेफर किया है। एक अन्य घायल को कोटखाई अस्पताल में भर्ती किया गया है। मरने वालों में दो पुरुष व एक महिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+