सामने से आ रहे ट्रक से बचने के लिए नहर में गिरी कार, डूबने से 3 की मौत, दो ने बचाई जान
Shimla news, शिमला। हिमाचल प्रदेश में दो बड़े हादसे होने की खबर है। पहला, चंडीगढ़ से हिमाचल होते हुए उत्तराखंड अपनी कार में जा रहे पर्यटकों की कार हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में उत्तराखंड की सीमा पर शक्ति नहर में समा गई, जिससे कार में सवार चार लोगों की मौत होने का अंदेशा है। अभी तक नहर से तीन शवों को निकाल लिया गया है,जबकि एक की तलाश की जा रही है। कार में सवार दो लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई।

मिली जानकारी के मुतसबिक चंडीगढ़ से अपनी कार में हिमाचल होते हुये कार सवार उत्तराखंड जा रहे थे कि जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के पास अचानक सामने से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक से बचने के चक्कर में कार शक्ति नहर में जा गिरी जिससे सवार एक बुजुर्ग महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोगों ने तैर कर अपनी जान बचा ली। हादसे के तुरंत बाद पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया।

सड़क हादसे में दो की मौत
दूसरे हादसा हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के चौपाल सब डिविजन में हुआ। जहां एक सड़क हादसे में जीप गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक चौपाल इलाके में शिमला चौपाल सड़क मार्ग पर एक जीप एचपी 09सी 3760 चौपाल से छैला की ओर जा रही थी कि जब जीप ओखटा ढांक के पास पहुंची तो चालक उससे अपना नियंत्रण खो बैठा जिससे जीप 200 फुट गहरी खाई में गिर गई। जीप में सवार दो युवकों की मौका पर ही मौत हो गई। बाद में ग्रामीणों की मदद से शवों को खाई से निकाला गया व चौपाल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिये लाया गया।
डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने बताया कि हादसे का पता चलते ही पुलिस मौका पर पहुंची,लेकिन बचाया नहीं जा सका। मृतकों की पहचान रोहित पुत्र वेद प्रकाश ठियोग व अंकित शर्मा पुत्र शिव दत्त ठियोग के तौर पर हुई है। चौपाल के एसडीएम रघुवीर सिंह ने अस्पताल में पहुंच कर मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की।
ये भी पढ़ें: खाई में गिरी महिला को बचाने के लिए कंधे पर लादकर 14 किमी पैदल ले गए लोग, गांव में नहीं थी सड़क












Click it and Unblock the Notifications