शिमलाः पिछले डेढ़ महीने से लापता युवक की लाश इस हाल में मिली, परिजनों पर टूटा कहर

शिमला। पिछले दो अक्टूबर से लापता युवक का शव मिलने से हड़ंकप मच गया। युवक की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली थी। पूरा मामला हिमाचल प्रदेश के शिमला का है। मृतक की पहचान नरेश के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है तो वहीं पुलिस ने अभी हत्या का मामला दर्ज नहीं किया है। युवक की लाश समरहिल के पास जंगल में क्षत-विक्षत हालत में पेड़ से लटकी हुई थी।

shimla missing boy dead body found in forest

मजदूरी करने वाला नरेश नाम का शख्स पिछले दो अक्टूबर से लापता था। परिजनों ने बताया कि नरेश घर से रामलीला देखने टुटु गया हुआ था। लेकिन उस दिन के बाद कभी नहीं लौटा। टुटू की बंगाला कॉलोनी में मजदूरी कर गुजारा करने वाले इस परिवार पर युवक की मौत से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के पिता ने बताया कि लापता होने के दूसरे दिन नरेश का फोन आया था। उसने बताया था कि वो किसी दोस्त के साथ आया हुआ है। इस वक्त वह कालका में है और घर आ रहा है।

हालांकि इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। इसके बाद परिजनों ने जतोग चौकी को लापता होने की सूचना दी थी। परिजनों और रिश्तेदारों ने नरेश की बहुत तलाश की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। 8 नवंबर को उसका फोन ऑन हुआ तो लोकेशन समरहिल की थी। समरहिल के पूरे इलाकों को छान मारा, लेकिन फिर भी नहीं मिला। इसके 12 दिन बाद पुलिस को शव की सूचना मिली। 21 नवंबर को आईजीएमसी में शिनाख्त की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+