बर्फबारी से हिमाचल बेहाल, स्कूल-कॉलेज दो दिन के लिये बंद

Shimla news, शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। वहीं अब एक बार फिर भारी बर्पबारी होने की संभावना जताई गई है। इसके चलते प्रदेश के कई इलाकों में स्कूल व कालेज दो दिन के लिये बंद रखने का फैसला सरकार ने लिया है। अब मौसम साफ रहा तो 13 फरवरी को स्कूल व कालेज खुलेंगे।

School college closed in Himachal Pradesh

प्रदेश में भारी बर्फबारी व बारिश की वजह से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई इलाके अंधेरे में डूबे हैं,लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। पानी लोग उबाल कर पी रहे हैं। सडक़ों पर बर्फ जमी है। जिससे जिंदगी की रफतार ठहर सी गई है ,लोग अपने घरों में कैद होकर रह गये हैं। जनजातीय इलाकों में हिमस्खलन की घटनायें सामने आ रही हैं। लाहौल के तांदी पुल के पास हिमस्खलन से चार ढाबे और रन शेल्टर दब गया है। वहीं तिंदी में ठंका नाले पर बना बीआरओ का 80 फीट लंबा पुल भी ध्वस्त हो गया है, यह पुल केलांग को चंबा के किलाड़ से जोड़ता है। चंबा जिला में आधा दर्जन घर, गोशालाएं, एक स्कूल और घराट ढह गए हैं. दो दिन बाद भी प्रदेश की 547 छोटी-बड़ी सडक़ें बहाल नहीं हो पाई हैं।

School college closed in Himachal Pradesh

कुल्लू और शिमला के जिला प्रशासन ने क्षेत्र में भारी बर्फबारी की संभावना के चलते प्राइमरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों व कालेज दो दिन के लिये बंद कर दिये हैं। इसके बाद अब अगर मौसम साफ रहा तो, 13 फरवरी को स्कूल कालेज खुलेंगे। वहीं बर्फबारी की वजह से अभी भी परिवहन व्यवस्था बहाल नहीं हो पाई है। प्रदेश की अधिकतर सडक़ें बंद हैं। हालांकि पीडब्ल्यूडी कर्मचारी सडक़ें बहाल करने में लगे हुए हैं, लेकिन अभी भी 547 सडक़ें बंद हैं।

चंबा में सडक़ों को खोलने के लिये 90 जेसीबी तैनात की गई हैं। सडक़ों पर 26 बसें फंसी हुई हैं। कई इलाके अंधेरे में डूबे हैं। अब तक 10 करोड़ रूपए का नुकसान आंका गया है। कुल्लू में साठ जेसीबी इस काम में लगी हैं। किन्नौर के ग्रामीण रूटों पर बसें नही चल रही हैं। अगले 4-5 दिनों के भीतर इन सडक़ों को हल्के वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। मंडी जिलें में 148 सडक़ें प्रभावित हुई हैं। सिरमौर जिले में 33 सडक़ें प्रभावित हुई हैं। लाहौल और स्पीति के उदयपुर और केलांग से रोगियों को एयर लिफ्ट करने के लिए हेलीकॉप्टर उड़ानों का इंतजाम किया जा रहा है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, शिमला में हल्की बर्फबारी देखी गई, लेकिन कुफरी और नारकंडा जैसी जगहों पर मध्यम बर्फबारी हुई। शिमला के बड़े इलाकों जैसे माल रोड, रिज, यूएस क्लब और जाखू हिल्स में बर्फबारी होने की संभावना है, जो एक-दो दिनों तक जारी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+