Martyr Pramod Negi की शहादत: मिशन से पहले मां को फोन, कहा- 10 दिन फोन बंद रहे तो भी चिंता न करना, जल्द लौटूंगा
Martyr Pramod Negi भारतीय सेना के उस जांबाज का नाम है, जिन्होंने जम्मू कश्मीर के राजौरी में ऑन ड्यूटी सर्वोच्च बलिदान दिया। शहादत के पहले प्रमोद ने मां को फोन किया था। 10 दिन फोन बंद न रहने पर भी चिंता न करने को कहा था।

Martyr Pramod Negi: भारतीय सेना में सर्वोच्च बलिदान की परंपरा रही है। जम्मू कश्मीर के राजौरी में पांच जवानों की शहादत हुई। जांबाज सपूतों की अंतिम यात्रा में हर किसी की आंखें नम हो गईं। ऐसी ही एक शहादत हिमाचल प्रदेश के सपूत पैराट्रूपर प्रमोद नेगी ने दी।
पंचतत्व में विलीन हुए 25 साल के प्रमोद नेगी
प्रमोद नेगी ने बलिदान से पहले अपनी मां को फोन कर चिंता न करने को कहा था। बेटे ने कहा, मिशन पर जा रहा है, 10 दिन फोन बंद मिले तो फिक्र न करना। रिपोर्ट्स के अनुसार शिमला में प्रमोद नेगी का अंतिम संस्कार किया गया।
आतंकियों से टकराने से पहले फोन पर मां से बात
हिमाचल प्रदेश के पैतृक गांव शिलाई में शहीद प्रमोद नेगी का अंतिम संस्कार किया गया। परिवार का कहना है कि बहादुर बेटे पर गर्व है। 25 साल के पैराट्रूपर- नेगी ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन से चंद घंटे पहले परिजनों से फोन पर बात की थी।
6 जुलाई को लौटने का वादा नहीं निभा सके
शहीद सपूत की मां तारा देवी के अनुसार, वह चाहती थीं कि बेटा अपने मामा की तरह स्कूल टीचर बने, लेकिन प्रमोद सेना में जाना चाहते थे। 6 जुलाई को एक शादी समारोह में आने का वादा करने वाले नेगी शनिवार को तिरंगे में लिपटे घर की दहलीज पर पहुंचे।
2017 में भर्ती, 2 साल स्पेशल फोर्स में रहे
25 साल के युवा सपूत की शहादत से सिरमौर जिले के पूरे शिलाई गांव में शोक का माहौल है। पैराट्रूपर प्रमोद नेगी जम्मू-कश्मीर के राजौरी इलाके में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान शहीद हुए। 2017 में सेना में भर्ती हुए प्रमोद पिछले 2 साल से स्पेशल फोर्सेज में थे।
भरा-पूरा परिवार, स्पेशल फोर्स में रेड कैप से नवाजा
नेगी के परिवार में मां, पिता देवेंद्र नेगी, छोटा भाई नितेश नेगी और बड़ी बहन मनीषा हैं। हिमाचल के सपूत के सर्वोच्च बलिदान पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने भी शोक जताया। उन्होंने कहा, '9 पैरा रेजीमेंट' में भर्ती हुए प्रमोद को स्पेशल फोर्स में "रेड कैप" से नवाजा गया था।












Click it and Unblock the Notifications