शिमला के होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, 5 कॉलगर्ल्स गिरफ्तार
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने छापा मारकर एक होटल से पांच कॉलगर्ल्स सहिम 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पांच युवतियों में से एक जम्मू, एक उत्तराखंड, एक नेपाल और दो चंडीगढ़ की रहने वाली है। पुलिस ने होटल के कमरों से 76 हजार रुपये कैश और कई आपत्तिजनक चीजें बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गये युवकों में तीन पंजाब और दो मुंबई के रहने वाले हैं।
पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि उसके मुखबिर ने सूचना दी थी कि होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने छानबीन की और पुख्ता पाने पर होटल पर छापा मार दिया। पुलिस ने सेक्स रैकेट के मुख्य आरोपी प्रवीण राणा को भी गिरफ्तार किया है।पुलिस ने बताया कि प्रवीण होटल में लड़कियां सप्लाई करता था। प्रवीण राणा की गिरफ्तारी के वक्त उसके साथ दो कॉलगर्ल्स भी थीं। जबकि तीन कॉल्गर्ल्स को ग्राहकों को सप्लाई किया जा चुका था। इन्हें होटल से गिरफ्तार किया गया। जिस्मफरोशी का यह धंधा शिमला के कैथू स्थित लॉर्ड ग्रेज होटल में चल रहा था।
पुलिस अब इस बात की छानबीन कर रही है कि इस रैकेट के तार कहीं दूसरे राज्यों से तो नहीं जुड़े हैं क्योंकि पिछले चार दिनों पर यह दूसरी गिरफ्तारी है। पुलिस ने बताया कि अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3, 4 व 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। एसपी ने बताया कि शहर के बाकी होटलों में पुलिस अब नियमित तौर पर समय समय पर छापेमारी करती रहेगी। ऐसा एसलिए क्योंकि इन दिनों शिमला में टूरिस्ट सीजन भी खूब चरम पर है।













Click it and Unblock the Notifications