शिमला के घर से यूपी की राजनीति पर नजर रखेंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

Shimla news, शिमला। कांग्रेस पार्टी में प्रियंका गांधी को महासचिव बनाए जाने व उन्हें उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने के बाद हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के पास छराबड़ा में हाल ही में बने उनके बंगले को लेकर सरगर्मियां बढ़ गई हैं। यहां प्रियंका गांधी के आने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रियंका शिमला के निकट छराबड़ा में आशियाना बनाया है जोकि उनका दूसरा घर है।

छराबड़ा में बना दूसरा घर

छराबड़ा में बना दूसरा घर

बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी अब शिमला से ही उत्तर प्रदेश व खासकर कांग्रेस की अंदरूनी राजनिति पर नजर रखेंगी। चूंकि अगले माह से प्रियंका यहां रहना शुरू करेंगी। हाल ही में प्रियंका गांधी जब अपने भाई राहुल गांधी के साथ शिमला आईं थीं,तो उन्होंने गृह प्रवेश के लिये धार्मिक अनुष्ठान करवाया था। इन दिनों प्रियंका गांधी हालांकि विदेश प्रवास पर हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि अब उन्होंने शिमला में ही रहने का मन बना लिया है और अगले कुछ दिनों में यहां पूरी तरह शिफ्ट हो जाएंगी। इन दिनों उनके बंगले में खास तैयारियां चल रही हैं। इंटिरियर डेकोरशन का काम जोरों से चल रहा है। प्रियंका गांधी वाड्रा का हिमाचल प्रदेश से खासा लगाव रहा है।

11 साल पहले खरीदी थी जमीन

11 साल पहले खरीदी थी जमीन

यही वजह है कि उन्होंने अपना बंगला छराबड़ा में बनवाया है। करीब 11 साल के लंबे अरसे के बाद यह बंगला बनकर तैयार हुआ है। इस दौरान दो तीन बार इस बंगले को तोड़ कर नये सिरे से बनाया भी गया। निर्माण कार्य को देखने प्रियंका गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ अक्सर आती रहतीं रहीं हैं। इस दौरान दोनों पास ही के फाईव स्टार होटल में ठहरती थीं। प्रियंका को छराबउ़ा इतना पंसद आया कि उन्होंने यहीं बसने का मन बना लिया। उन्होंने अपने बंगले के लिये 11 साल पहले 2007 में छराबड़ा में जमीन खरीदी। यह जमीन साढ़े तीन बीघा से अधिक है। यूं तो हिमाचल से बाहर के लोग यहां जमीन नहीं खरीद सकते। लेकिन भाजपा व कांग्रेस, हिमाचल की दोनों सरकारों की मेहरबानी से प्रियंका को सहज में ही यह जमीन मिल गई। धारा-118 की परमिशन देने के लिए कैबिनेट में भी तेजी दिखाई गई। और प्रियंका ने धारा-118 के तहत यह जमीन खरीदी। जो आठ हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है और चारों तरफ से हरे-भरे देवदार के पेड़ों से घिरी है। प्रियंका ने जमीन 47 लाख रुपये में खरीदी थी।

चुनावी रणभूमि के लिए तैयार हैं प्रियंका

चुनावी रणभूमि के लिए तैयार हैं प्रियंका

इस समय इस जमीन की कीमत करीब दो करोड़ रुपये बीघा है। कांग्रेस नेता और जिला शिमला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष रहे। केहर सिंह खाची ने इस सौदे को अंजाम तक पहुंचाया व उन्हें ही पावर ऑफ अटॉरनी दी गई। उसके बाद खाची के जरिये अगले काम हुये। प्रियंका के बंगले का निर्माण शिमला के मशहूर बिल्डर तेंजिन ने किया है। इससे पहले बंगला बनकर तैयार हो गया था। लेकिन सोनिया-प्रियंका को पसंद नहीं आया और छत सहित भवन के अधिकांश हिस्सों को गिरा कर पुन: निर्माण किया गया। प्रियंका वाड्रा गांधी का ये बंगला ठीक राष्ट्रपति निवास रिट्रीट के साथ ही बनकर तैयार हुआ है। आमतौर पर प्रियंका गांधी यहां हिमाचल कांग्रेस के नेताओं से दूरी ही बनाये रखती हैं। लेकिन केहर सिंह खाची व विद्या स्टोक्स का यहां आना जाना है।

ये भी पढ़ें- शिमला में हुई भारी बर्फबारी ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड, लोग घरों में कैद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+