हिमाचल: युवतियों को होटलों में भेजने वाली महिला सरगना को पुलिस ने पकड़ा

शिमला। पर्यटन सीजन में मैदानी इलाकों से पर्यटक जहां हिमाचल आ रहे हैं, वहीं प्रदेश में इन दिनों जिस्मफरोशी का धंधा भी चल रहा है। देह व्यापार के लिये युवतियों को यहां बाहरी राज्यों से लाकर इस दलदल में धकेला जा रहा है। प्रदेश के मंडी में जिला पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है जिसमें दो युवतियों को पुलिस ने रेस्क्यू किया है। दोनों युवतियां बाहरी राज्यों की बताई जा रही हैं।

police busted racket, woman arrested

एक सूचना के आधार पर मंडी सदर थाना प्रभारी विनोद की अगुवाई में गठित टीम ने रामनगर इलाके में दबिश दी तो मामले का पर्दाफाश हुआ। मंडी की एक महिला अपने मकान में ही इस धंधे को चला रही थी। मोबाइल फोन व वाट्सएप के जरिये होटलों में युवतियों को भेजा जाता था। यह काम पिछले काफी समय से चल रहा था। लेकिन इलाके के लोगों को इसकी भनक लगी तो मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस की छापेमारी में इस धंधे को चलाने वाली महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

एसपी मंडी गुरेदव शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी थी जिसके बाद ही जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश हुआ है। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मंडी जिला पुलिस ने एक महीने में दूसरा सेक्स रैकेट पकड़ने में सफलता हासिल की है। 18 दिन पहले 5 जुलाई की रात को जिला पुलिस की टीम ने एक निजी होटल में दबिश देकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। इसमें दिल्ली की दो युवतियों को रेसक्यू किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+