भाजपा नेत्री का अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में एक नामजद गिरफ्तार
शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की महिला नेता का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने के मामले में पुलिस ने कड़ा कदम उठाते हुए इस मामले में एक गिरफ्तारी की है। पुलिस ने हालांकि, दस लोगों को नामजद किया है, जिससे और गिरफ्तारियां होने का अंदेशा जताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कुल्लू पुलिस ने मंगलवार को 28 साल के गुडडू सेठी को गिरफ्तार किया है। पुलिस गुड्डू से गहनता से पूछताछ कर रही है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत मामला दर्ज जांच शुरू की है। उसी के तहत यह गिरफ्तारी हुई है।

शिकायत में 10 लोगों के नाम दिए
मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित ने अश्लील वीडियो वायरल करने वाले दस लोगों के नाम शक के आधार पर अपनी पुलिस शिकायत में लिखित में दिए हैं, जिस पर पुलिस ने गहनता के साथ छानबीन शुरू की है। मामले में दो दिन में 15 लोगों से पूछताछ की है, जिससे इलाके में हड़कंप मचा है।
भाजपा नेत्री का अश्लील वीडियो हुआ था वायरल
बता दें, पिछले दिनों भाजपा की महिला नेत्री व युवा मोर्चा के नेता का बाथरूम में अंतरंग पलों का एक वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद भाजपा ने दोनों नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया था, लेकिन उसके बाद आए ऑडियो टेप में साफ हो गया कि वीडियो को वायरल करने में युवा नेता की पत्नी का ही हाथ था। अश्लील वीडियो के बाद अब दोनों की आपसी बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब युवा नेता की पत्नी के साथ महिला नेत्री के साथ मोबाइल पर हुई बातचीत के 13 मिनट पांच सेकेंड के ऑडियो ने कई बातों के ऊपर से पर्दा उठा दिया है, लेकिन अब पीड़िता के पुलिस के पास पहुंचने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications