शिमला: 10 घरों में लगी भीषण आग, 80 साल की महिला जिंदा जली

शिमला। शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल के चिड़गांव थाना क्षेत्र में स्थित डुंगरियानी गांव में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से 80 वर्षीय की बुजुर्ग महिला जिंदा जल गई। बताया जा रहा है महिला बीमार थी व चलने फिरने में भी दिक्कत होती थी। आग में दो मंदिर और 10 मकान जल कर राख हो गए। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

massive fire in shimla 80 year old woman killed

जानकारी के मुताबिक, डुंगरियानी गांव में करीब दो दर्जन मकान लकड़ी के बने हुए है। इसी वजह से सभी घरों में आग तेजी से फैली। आग लगने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने की कोशिश शुरू की गई। लेकिन बेकाबू आग को काबू नहीं किया जा सका। इसके बाद गांव वाले घर से निकले और आग बुझाने में लग गए। ग्रामीणों ने आग की चेन तोड़ने के लिए एक घर को ही उखाड़ दिया। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। एक घर उखाड़ देने से पूरे गांव को आग की भेंट चढ़ने से बचा लिया गया।

चिड़गांव थाना प्रभारी अश्वनी ठाकुर के मुताबिक, आग से 7 घर पूरी तरह राख हो चुके हैं। अभी आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है। रोहड़ू के डीएसपी सुनील नेगी व प्रशासन के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। आग में जिंदा जलने वाली बुजुर्ग महिला की पहचान सोधामणी के रूप में हुई है। महिला बच्चों के साथ घर में थी। बाकी परिवार सेब के बगीचे में था। आग लगने का शोर मचने पर बच्चे बाहर आ गए, लेकिन बुजुर्ग महिला खतरे से अनजान होकर वहीं बैठी रही। लकड़ी से बने घर को कब आग की लपटों ने घेर लिया महिला को कोई पता नहीं चल पाया व अंदर ही जल गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+