kavita kantu : 25 की उम्र में जीता था जिला परिषद का चुनाव, जानिए कौन थी मौत को गले लगाने वाली कविता कांटू

शिमला, 23 नवंबर: हिमाचल प्रदेश के शिमला में समरहिल में 26 साल की जिला परिषद की सदस्य कविता कांटू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कविता का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। कविता के परिजनों और अन्य साथियों का कहना है कि कविता काफी खुशमिजाज लड़की थी, वह आत्महत्या नहीं कर सकती।

कौन थी कविता कांटू ?

कौन थी कविता कांटू ?

कविता कांटू समहरहिल सांगटी में रहती थी। कविता अपने माता पिता की इकलौती संतान है। उन्होंने इतिहास में एमफिल किया था। साथ ही यूजीसी की नेट की परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी। पढ़ाई के साथ-साथ वे छात्र राजनीती में भी सक्रीय रहीं। वह शिमला जिला के रामपुर ब्लॉक से जिला परिषद् के वार्ड नंबर-2 झाकड़ी वार्ड से सीपीआई समर्थित जिला परिषद सदस्य थी। कविता ने 25 साल की उम्र में जिला परिषद का चुनाव जीता था। पहली बार राजनीती में उतरी कविता ने भाजपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को हार का मुंह दिखाया था। कविता ने 4561 मत लेकर 13 वोटों से जीत हासिल की थी।

पेड़ से लटका मिला कविता का शव

पेड़ से लटका मिला कविता का शव


शिमला में समरहिल में कविता कांटू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कविता का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। कविता की मौत पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि कविता के घुटने जमीन के साथ लग रहे थे। ऊंचाई इतनी नहीं थी कि फांसी लगाई जा सके।

सुसाइड नोट में क्या लिखा था?

सुसाइड नोट में क्या लिखा था?

बताया जा रहा है कि कविता के कमरे से एक नोट भी मिला है। इस नोट में कथित तौर पर लिखा है, Sorry to everyone, Love you Dad! इस नोट में कविता ने किसी शख्स का नाम भी लिखा है। कविता के परिजनों का कहना है कि वह कभी आत्महत्या नहीं कर सकती। शिमला की एसपी मोनिका ने कहा कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Recommended Video

      Shimla: Diwali के दिन लापता हुआ 5 साल का बच्चा, अब तक नहीं मिला कोई सुराग | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+