मतदान से ठीक पहले शिमला रेप केस से घबराई जयराम सरकार, किया एसआईटी का गठन

Shimla news, शिमला। लोकसभा चुनावों में शिमला में हरियाणा की छात्रा से रेप का मामला कहीं बड़ा मुद्दा न बन जाये, इस आशंका को देखते हुये हिमाचल सरकार मामले को सुलझाने के लिये सक्रिय हो गई है। मामले को खुद मुख्यमंत्री मॉनीटर कर रहे हैं और प्रदेश पुलिस महानिदेशक एस.आर.मरडी पहले ही मोर्चे पर डटे हैं ताकि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके।

हिमाचल में विरोध-प्रदर्शन

हिमाचल में विरोध-प्रदर्शन

हालांकि शिमला में राजनैतिक दलों के इस मामले के विरोध में धरने-प्रदर्शन हो रहे हैं। सीएम सिरमौर में चुनाव प्रचार छोड़ शिमला लौटे व मामले पर अपडेट लिया है। लेकिन सवाल उठ रहा है कि लोगों के विरोध से पहले आखिर पुलिस ने मामले को गंभीरता से क्यों नहीं लिया? इस मामले ने राजनैतिक रंग ले लिया है। सरकार जहां बचाव की मुद्रा में है तो विपक्षी दल सरकार को घेरने के लिये धरने-प्रदर्शन कर रहे हैं जिससे भाजपा सरकार की बैचेनी बढ़ी है। यही वजह है कि सरकार अब किसी भी तरह जल्द से जल्द मामले को सुलझाने में जुट गई है।

सीएम जयराम ने रिपोर्ट तलब की

सीएम जयराम ने रिपोर्ट तलब की

सीएम जयराम ठाकुर ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफतार कर लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में अपराधी तक पहुंचने के लिये कुछ सुराग जांच दल के हाथ लगे हैं। उन्होंने घटना की निन्दा करते हुये कहा कि इस तरह की घटनाओं के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं है। सरकार ने दोषियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के आदेश दे दिए हैं। सरकार ने मामले को लेकर लापरवाही बरतने वाले लक्कड़ बाजार पुलिस चौकी में तैनात पुलिस कर्मियों के खिलाफ मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। एडीएम शिमला प्रभा राजीव को मजिस्ट्रियल जांच का जिम्मा सौंपा गया है। पुलिस की लापरवाही की तहकीकात को एडीएम से 24 घंटे में रिपोर्ट तलब की है। इसके साथ ही मामले की जांच के लिए एएसपी प्रवीर ठाकुर की अध्यक्षता में एसआईटी के गठन के भी निर्देश दिए हैं। जिससे मामले की जल्द जांच हो और अपराधी सलाखों के पीछे हों।

एसआईटी का गठन

एसआईटी का गठन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीर ठाकुर की अध्यक्षता में सात सदस्यीय एस.आई.टी. में ए.एस.पी. शिमला अभिषेक यादव, डी.एस.पी. सिटी योगेश जोशी, एस.एच.ओ. ढली थाना राज कुमार, महिला सब-इंस्पैक्टर थाना ढली डिंपल, एस.एच.ओ. महिला थाना न्यू शिमला दयावती, महिला ए.एस.आई. संजौली रंजना और ए.एस.आई. एस.पी. ऑफिस शिमला राजीव कुमार शामिल हैं। डीआईजी दक्षिणी रेंज शिमला इस मामले की जांच के बारे में डीजीपी को दैनिक आधार पर रिपोर्ट देंगे। इसके अलावा ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के पास भी पीडि़ता के सीआरपीसी 164 के तहत बयान दर्ज किए गए। इस बीच, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीकांत बाल्दी ने इस मामले पर अधिकारियों के साथ बैठक की। सचिवालय में आयोजित हुई इस बैठक में गृह विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में एस.पी. शिमला ने अब तक अमल में लाई गई जांच की जानकारी दी। उन्होंने जांच के दौरान सी.सी.टी.वी. कैमरों से जुटाई गई फुटेज से मिले सबूतों के बारे में अवगत करवाया।

कांग्रेस ने सरकार को घेरा
इस बीच प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा है। कांग्रेस का आरोप है कि अपराधियों के हौसले बढ़ गए हैं, जिसके चलते शिमला में एक युवती के साथ रेप हुआ है। यह मामला पूरी तरह पुलिस की नाकामी है। कोटखाई कांड पर हंगामा करने वाली भाजपा बताए कि राजधानी में किस प्रकार से दुष्कर्म हुआ है। आखिर पुलिस ने क्यों युवती की शिकायत को नहीं सुना। मामले को लेकर कांग्रेस ने राजभवन जाकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+