हिमाचल: पहाड़ से खाई में जा गिरी तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे, दिल्ली के 3 मरे
शिमला। हिमाचल प्रदेश में सिरमौर जिले में एक कार खाईयों से लुढ़कते हुए काफी गहराई में जा गिरी। इस हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि चट्टानों से टकराने से कार के परखच्चे उड़ गए। मृतकों के शव खोजे जाने के साथ ही घायलों को इलाज के लिए शिलाई के सरकारी अस्पताल में लाया गया।

जानकारी के मुताबिक, सिरामैर जिला की सब डिविजन शिलाई में आज शिलाई-गंगटोली मार्ग पर लोहारा मोड़ के पास एक कार (डी एल 1 सी आर 0119) गहरी खाई में लुढ़क गई। स्पीड़ तेज थी और वह नीचे शिलाओं से टकराई। टकराते ही उसके परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, जिंदा बचे दो लोगों को गंभीर चोटें लगी।
हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को शिलाई के सरकारी अस्पताल ले गई। शवों को निकालने के लिये स्थानीय लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में शवों को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया गया।
मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान राहुल, नारायण (सोनू), विशाल के रूप में हुई। वहीं घायलों में अली हुसैन (24) ज्ञानेंद्र मान (25) थे। कार में सवार ये सभी लोग दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो हिमाचल भ्रमण पर आये थे। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे। नायब तहसीलदार निहाल सिंह कशयप ने घायलों का कुशल क्षेम पूछी व उन्हें पांच पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। वहीं, मृतकों के परिजनों को 50 हजार की मदद का ऐलान किया गया।












Click it and Unblock the Notifications