जानें कैसा होगा हिमाचल प्रदेश में नए लॉकडाउन का रंग-रूप, कहां मिलेगी छूट

शिमला। हिमाचल प्रदेश में 31 मई तक लॉकडाउन और कर्फ्यू बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऐलान किया है। उन्होंने प्रदेश के लोगों से सहयोग की अपील की है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मीडिया में संदेश जारी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने सभी मुख्यमंत्रियों से बातचीत करने के बाद लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ाया है। इसका अनुसरण हिमाचल प्रदेश भी करेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ गंभीरता से जंग लड़ने के लिए यह लॉकडाउन जरूरी है।

himachal pradesh lockdown 4 new rules for public

हिमाचल में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में वृद्धि हुई है। इसके चलते यहां भी लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। हिमाचल प्रदेश में कोरोना का आंकड़ा 80 तक पहुंच चुका है। वहीं 33 एक्टिव मरीज हैं। संतोष की बात है कि अन्य राज्यों के मुकाबले हिमाचल प्रदेश की स्थिति बेहतर है। उन्होंने प्रदेश की जनता से क्वारंटाइन नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा। साथ ही एहतियात बरतने को भी कहा है। उन्होंने बताया कि संकट की इस घड़ी में कोरोना योद्धा बेहतर काम कर रहे हैं।

कैसा होगा...क्या होंगे नए नियम हिमाचल में नया लॉकडाउन इसके लिए प्रदेश सरकार में मंथन शुरू हो गया। केंद्र की नई गाइडलाइंस के बाद अब तय किया जा रहा है कि किस तरह की रियायतें दी जाएं। रविवार रात नौ बजे हिमाचल के मुख्य सचिव अनिल खाची की केंद्रीय कैबिनेट सचिव के साथ वीडियो कान्फ्रेंस हुई। उसके बाद कई अंतिम फैसला लिए गए।

सूत्रों के अनुसार अभी तक सरकार ने जो मन बनाया है, उसके तहत जिला के भीतर आने-जाने के लिए कर्फ्यू पास की जरूरत नहीं होगी, पर दूसरे जिला में जाने के लिए पास लेना पड़ेगा। साथ ही जिले के बाहर पैदल आने-जाने पर प्रतिबंध रहेगा। बसें चलाने पर भी सरकार लगभग तैयार थी, पर अब बसों के संचालन में भी पेंच फंस गया है। बताया जा रहा था कि बसों का संचालन कुछ शर्तों पर किया जा सकेगा।

बसों में यात्री संख्या 50 फीरसदी से कम होगी। समय-समय पर उनकी सेनेटाइजेशन होगी। सभी तरह के शैक्षणिक संस्थान, मॉल व जिम बंद रहेंगे। रेस्टोंरेंट से होम डिलीवरी की परमिशन होगी, पर वहां बैठकर कुछ खाया-पिया नहीं जा सकेगा। पार्लर और सैलून खोलने पर फैसला राज्य सरकार के पास रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+