Himachal Election 2022 : हिमाचल कांग्रेस को Priyanka Gandhi का सहारा, टीम प्रियंका के जिम्मे है चुनावी रणनीति

हिमाचल प्रदेश में इस बार कांग्रेस पार्टी की चुनावी वैतरणी पार करने के लिए पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी का ही सहारा है। कांग्रेस पार्टी के लिए राहुल गांधी की गैरमौजूदगी में प्रचार का सारा दारोमदार प्रियंका गांधी पर ही है। यही वजह है कि मंडी में सोमवार को उन्होंने भाजपा को प्रदेश के कई मुद्दों पर घेरने की कोशिश की। हालांकि, भाजपा ने बदली अपनी चुनावी रणनीति प्रदेश के मुद्दों को छेड़ने से गुरेज कर रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली है। लिहाजा अब सारा चुनाव मोदी बनाम प्रियंका गांधी के नाम पर लड़ा जाएगा। इसकी इबारत आज मंडी से कांग्रेस पार्टी ने लिख दी है।

himachal pradesh assembly elections 2022 congress priyanka gandhi mandi

कांग्रेस पार्टी की भी मजबूरी है कि उसके पास कोई ऐसा नेता नहीं है, जो वीरभद्र सिंह के विकल्प के तौर पर चुनाव को अपने तौर पर ही जीत तक ले जा सके। प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और सुखविंदर सिंह सुक्खू जैसे अभी तक कोई करिश्मा नहीं दिखा पाए हैं। यही वजह है कि पार्टी को प्रियंका गांधी को आगे लाना पड़ा है। प्रियंका गांधी के पास उत्तर प्रदेश का प्रभार है। लेकिन उनका घर शिमला में है, इसी के चलते प्रियंका गांधी खास दिलचस्पी हिमाचल प्रदेश की राजनीति में रही हैं। इसी के चलते पहले ही हिमाचल के चुनाव का सारा जिम्मा टीम प्रियंका के पास है।

हालांकि, प्रदेश कांग्रेस में बीते माह ही बड़ा बदलाव करते हुये पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को प्रदेश कांग्रेस की कमान देने के साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाये गये हैं। और उनके साथ चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष के तौर पर सुखविंदर सिंह सुक्खू की ताजपोशी की गई है। लेकिन बताया जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान को लगता है कि पार्टी में गुटबाजी को यह बदलाव मिटा नहीं पाया है। जिससे चलते चुनावों में पार्टी को नुकसान हो सकता है। प्रदेश कांग्रेस नेताओं में मनमुटाव दूर नहीं हो पाया है। कुछ नेता अपने आपको उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस के कई अन्य नेता कथित तौर पर पार्टी संगठन के आंतरिक कामकाज से खुश नहीं हैं ।

यही वजह है कि अब चुनाव तैयारियों की बागडोर खुद प्रियंका गांधी ने थाम ली है। पार्टी ने उनकी अगुवाई में एक टीम हिमाचल में उतार दी गई है। इस टीम में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव शामिल हैं, जिन्हें प्रदेश के जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी के 12 राष्ट्रीय सचिव जिनकी तैनाती हिमाचल में की गई है, वह जिलेवार पार्टी की चुनावी तैयारियों की देखरेख करेंगे। पार्टी सूत्र बताते हैं कि तैनात किये गये जिला प्रभारी ज्यादातर प्रियंका गांधी के करीबी हैं। दिल्ली में यह लोग रिपोर्ट कर रहे हैं। और सारी गविधयों की मॉनिटरिंग खुद प्रियंका गांधी कर रही हैं। बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को सत्ता में वापिस लाने के लिये प्रियंका गांधी इन दिनों पूरा फोकस कर रही हैं। इसी कड़ी में अब अगले कुछ दिन शिमला में ही प्रियंका गांधी रहेंगी।

पार्टी सू़त्रों से जानकारी के मुताबिक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव दीपिका पांडे,चंदन यादव,राजेश तिवारी,रोहित चौधरी,धीरज गुर्जर, परदीप नरवाल, विकास उपाध्याय, विजय सिंगला और चेतन चौहान को हिमाचल प्रदेश में जिलेवार तैनाती दी गई है। वहीं, केसी वेणुगोपाल और पार्टी के हिमाचल मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला इनके कामकाज की मानिटरिंग कर रहे हैं। वहीं, मिडिया मेनेजमेंट को अलका लांबा शिमला में देख रही है। दरअसल, पार्टी को पिछले दिनों मंडी लोकसभा और तीन विधानसभा क्षे़ों में संपन्न उप चुनावों में मिली जीत से उत्साह है और नेताओं को लगता है कि चुनावों में प्रियंका गांधी की मौजूदगी का लाभ मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+