हिमाचल चुनावों में सोशल मीडिया के जरिए भाजपा के झूठ का मुकाबला करेगी कांग्रेस : पवन खेड़ा

शिमला, 02 सितंबर: हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के साथ सोशल मीडिया में आक्रामक तरीके से लडे़गी। पार्टी के सोशल मीडिया के लिए शिमला के राजीव भवन में आयोजित पाठशाला में पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत और अलका लांबा ने गुर सिखाए और पार्टी नेताओं को अभी से मैदान में डट जाने का आह्वान किया। शिमला में आयोजित पार्टी के सोशल मीडिया विंग की कार्यशाला में प्रदेश भर से कांग्रेसी शामिल हुए और उन्हें सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म में अपनी मौजूदगी बढ़ाने को कहा गया और डिजिटल मीडिया में भी दखल बढ़ाने को कहा गया। कांग्रेस विधानसभा चुनावों में ट्वीटर, फेसबुक और दूसरे माध्यमों से अपना प्रचार करेगी।

Recommended Video

      पवन खेड़ा बोले , भाजपा अपना रिपोर्ट कार्ड दे
      himachal pradesh assembly elections 2022 congress pawan khera in shimla

      पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के पास कांग्रेस से सवाल करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। भाजपा पहले अपना पांच साल का रिर्पोट कार्ड दे। पवन खेड़ा ने दावा किया कि पार्टी को दस गारंटी पूरा करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अर्थशास्त्र जानती है, पैसे की कमी नहीं है। ईमानदारी की जरूरत है। लिहाजा, हम दस गांरटी के हर काम को पूरा करेंगे।

      कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रीया श्रीनेत ने कहा कि पार्टी जनता से जुडे मुद्दों को उठाएगी। गांरटी की राजनीति राहुल गांधी ही लेकर आए थे। कांग्रेस जो बोलती है, वह करती है। हिमाचल में दी गई दस गारंटी बड़ी बात है। कांग्रेस जुमलों में विश्वास नहीं करती है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने करके दिखाया है। कांग्रेस झूठ नहीं बोलतीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया का चुनावों में इस्तेमाल करेगी। उन्होंने दस गांरटी हेल्पलाइन नंबर जारी किया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+