Himachal election 2022 : थम गया हिमाचल में चुनावी शोर, 55 लाख मतदाता करेंगे 412 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला

Himachal pradesh assembly elections 2022 हिमाचल प्रदेश में आज चुनावी शोर थम गया। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत अब मतदान से पहले यानि कल तक डोर-टू-डोर ही चुनाव प्रचार हो सकेगा। इस बार चुनावों पर खराब मौसम का साया मंडरा रहा है। प्रदेश के दो विधानसभा क्षेत्रों मे बर्फबारी शुरू हो चुकी है और कल भी मौसम खराब रहने का अनुमान है। खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने इंतजाम किए हैं। लाहौल में पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। वहीं, किन्नौर में भी ईवीएम को गंतव्य तक पहुंचने के इंतजाम किये जा रहे हैं।

himachal pradesh assembly election Campaigning ends Stage set for contest

12 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए प्रदेश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रदेश के चुनावी मैदान में इस बार भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी, माकपा व निर्दलीय उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। भाजपा के लिए उसके बागी मुसीबत बनकर आये हैं, जिससे पार्टी के अधिकारिक उम्मीदवारों पर हार का खतरा मंडरा रहा है। इस बार चुनावों में भाजपा, कांग्रेस प्रदेश की सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर अपने प्रत्याशी खडे किये हैं। बसपा के 53, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के 29, माकपा के 11, हिमाचल जन क्रांति पार्टी के 6, हिन्दू समाज पार्टी तथा स्वाभिमान पार्टी के 3-3, हिमाचल जनता पार्टी, भारतीय वीर दल, सैनिक समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 1-1 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। आजाद उम्मदवारों की तादाद 99 है। जिनमें भाजपा के बागी अधिक हैं।

इस बार प्रदेश में 412 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिनमें दो दर्जन महिला जबकि 388 पुरुष उम्मीदवार हैं। इस बार 55,92,828 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे । प्रदेश में कुल 7881 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। कुल मतदाताओं में 28,54,945 पुरूष, 27,37,845 महिला तथा 38 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। इस बार के चुनावों में 18-19 वर्ष की आयुवर्ग के 1,93,106 नए मतदाता जोड़े गए हैं। 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 1,21,409 वरिष्ठ मतदाता हैं जबकि 56,501 दिव्यांग मतदाता हैं।

मण्डी जिला के जोगिन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक 11 प्रत्याशी, जबकि न्यूनतम प्रत्याशियों की श्रेणी में जिला चम्बा का चुराह विधानसभा क्षेत्र, लाहौल-स्पीति तथा मण्डी जिला का द्रंग विधानसभा क्षेत्र शामिल है, जहां मात्र तीन-तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जबकि , सबसे कम आयु के पीयूष कांगा (26) बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी हैं जबकि गगरेट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के चैतन्य (28), नाचन विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी जबना (29), भरमौर विधानसभा क्षेत्र से हिमाचल जन क्रांति पार्टी की पूजा (29) नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की मनीषा (30), करसोग विधानसभा क्षेत्र से सी.पी.आई (एम) के किशोरी लाल (31), शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के विक्रमादित्य सिंह (33) तथा करसोग विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दीप राज (34) युवा प्रत्याशी हैं।

उम्रदराज उम्मीदवारों में सोलन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के डॉ. धनी राम शांडिल (82), ज्वाली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी चन्द्र कुमार (78), पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी गंगू राम मुसाफिर (77), द्रंग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के कौल सिंह ठाकुर (76), भरमौर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के ठाकुर सिंह भरमौरी (75), बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के किशोरी लाल (75) चुनाव मैदान में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+