हिमाचल प्रदेश में 'आ गई कांग्रेस', BJP ने छपवा लिया था जयराम ठाकुर के शपथ ग्रहण का पोस्टर
हिमाचल प्रदेश की सत्ता से कांग्रेस ने भाजपा को बेदखल कर दिया है। 68 में से 40 सीट कांग्रेस के हाथ में आई हैं। भाजपा को 25 सीटें मिली हैं जबकि तीन सीटों पर निर्दलीय जीते हैं।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) हिमाचल की सत्ता में वापसी नहीं कर पाई। हिमाचल चुनाव मैदान में पहली बार उतरी आम आदमी पार्टी (AAP) तो खाता भी नहीं खोल पाई। हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों के लिए 12 नवंबर को वोट डाले गए थे। 8 दिसम्बर को मतों की गणना हुई। इससे पहले चुनाव प्रचार में भाजपा-कांग्रेस के बीच पोस्टर वार भी खूब चला। सबसे अधिक चर्चित वो दो पोस्टर रहे जिसमें कांग्रेस की तरफ से दावा किया जाता रहा कि हिमाचल प्रदेश में 'कांग्रेस आ रही है...'

कांग्रेस ने दूसरा पोस्टर निकाल दिया
वहीं, भाजपा ने हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 के प्रचार में जयराम ठाकुर के सीएम तौर पर शपथ ग्रहण लेने वाले समारोह की जानकारी देने का पोस्टर ही छपवा डाला। भाजपा के शपथ ग्रहण समारोह वाले पोस्टर के जवाब में कांग्रेस ने दूसरा पोस्टर निकाल दिया। उस पोस्टर पर लिखा था 'शपथ का सपना टूटेगा... क्योंकि आ रही है कांग्रेस।

पोस्टर war यहीं नहीं रुका
भाजपा कांग्रेस का यह पोस्टर war यहीं नहीं रुका कांग्रेस के शपथ का सपना टूटने वाले पोस्टर के जवाब में उसी के पास ही भाजपा की ओर से दूसरा पोस्टर लगवा दिया गया। उस पर लिखा था कि 'फिर से विपक्ष में' गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में वर्षों से परिपाटी चली आ रही है कि हर पांच में यहां की जनता सरकार बदल देती है। इस बार भी यही हुआ। 74 फीसदी लोगों ने मतदान किया था और बहुमत कांग्रेस को दिया। भाजपा के बाद अब कांग्रेस सरकार बनाएगी।

हिमाचल प्रदेश के नए सीएम को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई
8 दिसम्बर 2022 को 40 सीटों पर जीत मिलने के साथ ही कांग्रेस में हिमाचल प्रदेश के नए सीएम को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कई नेताओं के नाम सामने आए। सीएम बनने की दौड़ सबसे आगे मंडी से सांसद प्रतिभा सिंह का नाम चल रहा है। प्रतिभा सिंह पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं।

... तो ये हिमाचल की पहली महिला सीएम होंगी
प्रतिभा सिंह खुद भी मीडिया से बातचीत में यह कह चुकी हैं कि सीएम का फैसला हिमाचल प्रदेश में जीते हुए विधायक लेंगे। वे अपनी पसंद आलाकमान को बताएंगे। फिर ही नाम फाइनल होगा, मगर हिमाचल की जनता की मंशा है कि मौका वीरभद्र सिंह के परिवार को मिलना चाहिए। अगर प्रतिभा सिंह हिमाचल प्रदेश की मुख्यमंत्री बनती हैं तो ये हिमाचल की पहली महिला सीएम होंगी।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications