हिमाचल के CM वीरभ्रद सिंह का शर्मनाक बयान, कहा ऐसे हादसे तो होते ही रहते हैं

बाकी बचे छात्र डरे-सहमे हुए है तो जो अब तक लापता है उनकी तलाश की जा रही हैं, लेकिन इन सब के बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभ्रद सिंह ने शर्मनाक बयान दिया हैं। घटनास्थल का दौरा करते के बाद पत्रकारों से बात करते हुए वीरभ्रद सिंह ने कहा कि हिमाचल पहाड़ी इलाका है, यहां ऐसे हादसे होते ही रहते हैं। उन्होंने मीडिया के सामने शर्मिदी भरा बयान देते हुए कहा कि हादसे के लिए छात्रों के टीचर जिम्मेदार है, क्योंकि उन्होंने छात्रों को वहां जाने की अनुमति दे दी।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पहाड़ी इलाका है। यहां नदियों का जलस्तर कभी भी बढ़ सकता हैं। ऐसे में छात्रों को वहां जाना ही नहीं चाहिए। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि डैम में पानी छोड़ने से पहले सूचित किया गया था और हूटर भी बजाई गई थी, लेकिन छात्रों ने ना तो आ वाज सुनी और ना ही वहां लिखे बोर्ड को पढ़ा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस घटना की मजिस्ट्रेट से जांच कराने और लारजी पनबिजली परियोजना के रेजीडेंट इंजीनियर के निलंबन के आदेश दिए हैं। 20 अन्य छात्रों के बारे में अभी कुछ भी पता नहीं चला है। और अन्य की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।












Click it and Unblock the Notifications