Shimla Cylinder Blast: शिमला के एक रेस्तरां में सिलेंडर ब्लास्ट, कारोबारी की मौत, 10 घायल
Shimla News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के मिडल बाजार में शिवमंदिर के नजदीक हिमाचली रसोई रेस्तरां के भीतर मंगलवार शाम 7:00 बजे अचानक सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। इस घटना में मिडल बाजार के एक कारोबारी अवनीश सूद की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं।
अविनाश शिवमंदिर में माथा टेकने आए थे, तभी धमाके की चपेट में आ गए। रेस्तरां का दरवाजा टूटकर जोर से कारोबारी के साथ टकराया था। धमाका इतना जोरदार था कि रेस्तरां समेत बाहर मिडल बाजार से गुजर रहे लोग और साथ लगती दुकानों में बैठे कारोबारी भी चपेट में आ गए।

सिलेंडर का ब्लास्ट इतना खतरनाक था कि मिडल बाजार और मालरोड समेत 25 से ज्यादा दुकानों और घरों के शीशे चटक गए।लोगों ने दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घायलों को मालरोड तक पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मिडल बाजार में कई लोग घायल पड़े थे।












Click it and Unblock the Notifications