हिमाचल के ऊना में बड़ा सड़क हादसा, युवा कांग्रेस से जुड़े 5 युवकों की मौत

शिमल, 11 सितंबर : हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रह रही है। बता दें, ये सभी युवक युवा कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। पहले यह जिला व प्रदेश कार्यकारिणी में भी पदाधिकारी थे। डीएसपी मुख्यालय अंकित शर्मा ने बताया कि मामले में हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

car accident in una himachal pradesh five people lost life

दो की मौके पर ही मौत, तीन ने अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दर्दनाक हादसा ऊना के साथ लगते कुठार कलां में हुआ, जहां दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवकों ने अस्पताल के रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतकों में दो सलोह हरोली, एक झलेड़ा ऊना, एक हाज़ीपुर नंगल पंजाब और एक सनोली मजारा का रहने वाला युवक शामिल है। शनिवार की देर रात को पंजाब नंबर गाड़ी कुठार कलां में खम्भे से टकरा कर खेतों में जा गिरी है। घटना का पता लगते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवकों को गाड़ी से बाहर निकाला। हादसे में राजन जसवाल व अमल निवासी सलोह हरोली जिला ऊना की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि हादसे में कार चालक विशाल चौधरी निवासी मजारा, सिमरन जीत सिंह निवासी हाजीपुर तहसील नंगल व अनूप सिंह निवासी झलेड़ा को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया है।

युवा कांग्रेस से जुड़े थे सभी युवक

बता दें, ये सभी युवक युवा कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। पहले यह जिला व प्रदेश कार्यकारिणी में भी पदाधिकारी थे। मृतकों की पहचान राजन जसवाल पुत्र कुलदीप जसवाल और अमल पुत्र नंद लाल निवासी सलोह, विशाल चौधरी उर्फ अमनदीप पुत्र बलदेव सिंह निवासी मजारा, सिमरन जीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी हाजीपुर तहसील नंगल जिला रुपनगर पंजाब व अनूप सिंह पुत्र जनक राज निवासी झलेड़ा के रूप में हुई है। डीएसपी मुख्यालय अंकित शर्मा ने बताया कि मामले में हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+