जन्म के समय अस्पताल में हुई थी अदला-बदली, पांच महीने बाद मां के पास पहुंचे बच्चे

जन्म के समय ही नर्स ने बदल दिए थे बच्चे।

शिमला। शिमला के एक अस्पताल में जन्म के समय बदल दिए गए दो बच्चे पांच महीने के इंतजार के बाद अपने असली मां-बाप के पास पहुंच गए हैं। पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक धार्मिक अनुष्ठान कर बच्चों को उनकी असली मांओं को सौंपा गया।

girl

शिमला के कमला नेहरू अस्पताल में पांच महीने पहले एक नर्स ने एक समय पैदा हुए दो बच्चों को बदल दिया था। उसने लड़के की जगह लड़की और लड़के की जगह लड़की मां को दे दी थी।

दरअसल 26 मई को पेशे से नर्स शीतल ने कमला नेहरू अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था, लेकिन उसे कहा गया कि बेटी पैदा हुई है। शीतल को शक हुआ तो उसने डीएनए टेस्ट कराया, जिसमें उसे दी गई बच्ची के उसकी बेटी ना होने की पुष्टि हुई।

अस्पताल ना सुनने के बाद कोर्ट पहुंची थी शीतल

शीतल ने अस्पताल से शिकायत की लेकिन जब उसकी फरियाद नहीं सुनी गई तो शीतल ने कोर्ट पहुंच गई। कोर्ट ने उसी दिन मां बनने वाली अंजना और उसके बेटे का डीएनए टेस्ट कराने का आदेश दिया।

पुलिस ने अंजना के बेटे का डीएनए टेस्ट करवाया तो दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। कोर्ट ने दोनों परिवारों से मामले को खत्म करने को कहा को अंजना ने बेटा शीतल को लौटा दिया। दोनों ने पिछले हफ्ते ही 26 तारीख को धार्मिक अनुष्ठान के साथ बच्चे लौटाने का फैसला किया था।

girl

गुरूवार को काफी बड़ी तादाद में लोगों ने बच्चों की ये अदला-बदली देखी। इस दौरान हुए धार्मिक अनुष्ठान में दोनों बच्चों के मां-बाप और परिवार के लोग मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+