आर्मी में महिला कैप्टन को छेड़ना पड़ा महंगा, दौड़ाकर पकड़ा और किया पुलिस के हवाले, वीडियो

शामली। यूपी के शामली में मनचलों के हौसलें बुलंद हैं और आए दिन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। ताजा मामला जनपद शामली का है, जहां पर छुट्टियों में अपने घर आई इंडियन आर्मी की महिला कैप्टन के साथ सरेराह दो युवकों ने छेड़छाड़ की। घटना को अंजाम देकर दोनों युवक वहां से भागने लगे जिसके बाद महिला कैप्टन ने भाग रहे युवकों में से एक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

woman captain of the army got angry when two boys bully her

दरअसल पूरा मामला जनपद शामली की सदर कोतवाली क्षेत्र के कमला कॉलोनी का है। जहां की रहने वाली एक महिला जो कि इंडियन आर्मी में कैप्टन के पद पर तैनात है और इस समय विशाखापटनम में तैनाती है। वह छुट्टियों में अपने घर आई हुई है। जब वह कमला कॉलोनी से बाजार जा रही थी तभी दो यूवकों द्वारा सरेराह महिला कैप्टन के साथ छेड़छाड़ की। छेड़खानी के बाद दोनों युवक वहां से भाग गए। जिसके बाद महिला कैप्टन ने दोनों युवकों का दौड़कर पीछा करते हुए एक को पकड़ लिया और उसको पीटते हुए थाने ले आई और पुलिस के हवाले कर दिया।

woman captain of the army got angry when two boys bully her

सरेराह इंडियन आर्मी की महिला कैप्टन के साथ हुई छेड़छाड़ की इस वारदात से शामली पुलिस पर जहां सवालिया निशान खड़ा होता है। एक महिला कैप्टन के साथ सरेराह छेड़छाड़ की वारदात होती है और एंटी रोमियो स्क्वॉड का कहीं पता नहीं है। शामली में एंटी रोमियो स्क्वॉड के महिलाओं को सुरक्षा देने के दावे हवा-हवाई साबित होते दिखाई दिए।

शामली में मनचलों द्वारा छेड़छाड़ की यह कोई पहली वारदात नहीं है। इससे पहले भी कई वारदातें हो चुकी हैं। एक मामला अभी करीब 15 दिन पहले का भी है जब हरिद्वार से पीसीएसजे का पेपर देकर लौट रही दो युवतियों के साथ भी सरेराह मनचलों ने छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया था और भाई द्वारा बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने वालों के खिलाफ बोलने पर भाई को मारपीट कर घायल कर दिया था। इस मामले में भी शामली पुलिस अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं कर पाई है और अब एक महिला कैप्टन के साथ हुई छेड़छाड़ की वारदात से आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि शामली में मनचलों के हौसलें आखिर कितने बुलंद हैं और शामली की एंटी रोमियो स्क्वॉड व पुलिस इन पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+