शामली: 'धर्म परिवर्तन नहीं किया तो बच्चों को मार देंगे', बीवी को वापस लाने के लिए भटक रहा पति
Shamli news, शामली। मजहब के दीवारों को लांघकर करीब 6 साल पहले प्रेमी युगल ने शादी रचा ली थी। इस दौरान उन्हें तीन बच्चे भी हुए। हंसी-खुशी जीवन बीत रहा था कि अब मायके वालों ने दोनों के बीच मजहब की दीवार फिर से खड़ी कर दी। सोनू का आरोप है कि मायके वालों ने पत्नी और बच्चों को साथ ले गए और चेतावनी कर दी कि अगर पत्नी, बच्चों के साथ रहना है तो धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूलना होगा। यह दुखभरी दास्तां सोनू की है, अपनी पत्नी और बच्चों को वापस लाने के लिए सोनू शामली से लेकर पानीपत पुलिस अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काट रहा है।

दरअसल मामला शामली में थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के मोहल्ला रेलपार निवासी सोनू ने पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडे से मुलाकात कर बताया कि वह 2009 पानीपत स्थित कारपेट की मशीन पर मैकेनिक के रूप में कार्य करता था। वहीं पर पानीपत निवासी गुलिस्ता(महिला का नाम) भी काम करती थी। दोनों को प्यार हो गया लेकिन परिजन शादी से इनकार कर रहे थे। ऐसे में दोनों ने घर से भागकर नवंबर 2013 में हिंदू रीति-रिवाज से मंदिर में शादी कर ली। सोनू की मानें तो गुलिस्ता ने अपनी इच्छा से नाम बदलकर पिंकी रख लिया था। शादी के बाद वह दोनों आगरा में जाकर रहने लगे।
6 साल के दौरान उनके तीन बेटियां हुईं। इसी बीच गुलिस्ता उर्फ पिंकी के परिजनों का आना जाना भी शुरू हो गया। आरोप है कि होली से 2 दिन पहले परिजन पिंकी और उसके तीनों बच्चियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। वह उस समय घर से बाहर था। जैसे ही पता लगा तो वह पानीपत ससुराल पहुंचा। युवक ने आरोप लगाया कि वहां पिंकी के भाई व उनके पिता ने उसके साथ मारपीट की और बोला कि बच्चे चाहिए तो धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम धर्म कबूल करना पड़ेगा। युवक ने आरोप लगाया कि ऐसा ना करने पर उसकी बच्ची को जान से मारने की धमकी दी है। इससे उसकी पत्नी और बच्चों को जान का खतरा बना है। एसपी ने पीड़ित की बातों को सुनकर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications