नाबालिग लड़की के हत्यारे को खोजने में जो सबसे आगे था, वही निकला दरिंदा; वीडियो में खुलासा

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में 5 दिन पहले हुई नाबालिग किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने अनुज उर्फ भोला नाम के युवक को बतौर हत्यारोपी दबोचा है। अनुज पर किसी को शक नहीं हो रहा था, जबकि वह किशोरी के गायब होने के बाद ग्रामीणों के साथ उक्त किशोरी को ढुंढवा रहा था। अनुज उसी गांव का रहने वाला था। शामली के एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हत्या वाले दिन दोपहर के समय किशोरी अपने पिता को खेत पर खाना देने गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। चिंतित परिजन पड़ोसियों के साथ उसकी खोजबीन में जुट गए। किशोरी को खोजने वाले लोगों में वह युवक सबसे आगे था, जिसने उसकी हत्या की थी। मगर, किसी को उस युवक पर शक नहीं हुआ।

गांव के शख्स ने की 13 वर्षीय किशोरी की हत्या

गांव के शख्स ने की 13 वर्षीय किशोरी की हत्या

पुलिस ने जब जांच-पड़ताल शुरू की तो अनुज की स्थिति संदिग्ध मिली। जिसके बाद पुलिस ने अनुज को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने हत्या का जुर्म कुबूल लिया। उसने वारदात की पूरी कहानी भी सुनाई। उसने बताया कि पहले मैंने उस किशोरी को हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। मगर, उसके विरोध के चलते ऐसा नहीं कर पाया तो किशोरी के गमछे से ही उसे गला-दबाकर मार दिया। उसके बाद किशोरी की लाश को गन्ने के खेत में फेंक दिया और वहां से चला गया।

2015 में भी नाबालिग से रेप में हुई थी जेल

2015 में भी नाबालिग से रेप में हुई थी जेल

एएसपी राजेश कुमार के अनुसार, हत्यारोपी अनुज की हिस्ट्री खंगाली तो पता चला कि वह साल 2015 में भी गांव की ही एक नाबालिग किशोरी से रेप करने के मामले में जेल जा चुका है। अनुज के पास से पुलिस ने किशोरी की हत्या में प्रयुक्त गमछा और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। 2015 में अनुज के खिलाफ धारा-376, 511 के साथ-साथ पोक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। उसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था, हालांकि बाद में गवाहों के पक्षद्रोही हो जाने के कारण कोर्ट ने उसे बरी कर दिया था।

जेल से छूटने के बाद फिर खुला घूमने लगा

जेल से छूटने के बाद फिर खुला घूमने लगा

जेल से छूटने के बाद अनुज दिनभर नशे में धुत्त रहने लगा। बीते दिनों जब गांव में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था, तब वह वहां मौजूद था। उसकी नजर उस किशोरी पर थी, जिसकी उसने हत्या की है। किशोरी की हत्या उसने प्रतियोगिता वाले दिन ही की थी। उसे वह किशोरी खेत पर जाते दिखाई दी थी, ऐसे में उसने पीछा करना शुरू कर दिया था।

इस बार भी नाबालिग का ही बलात्कार करने की कोशिश की

इस बार भी नाबालिग का ही बलात्कार करने की कोशिश की

एक जगह जब वह युवती अकेली चल रही थी, तो वहां से अनुज ने उसे सुनसान रास्ते से एक खेत में खींच लिया। वहां उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो अनुज और हैवानियत दिखाने लगा। उसने किशोरी का गमछा उतारा और उसी से किशोरी का गला दबा दिया। किशोरी की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अनुज वहां से चुपचाप निकल गया।

देर रात गन्ने के खेत में मिली थी लाश

देर रात गन्ने के खेत में मिली थी लाश

जब किशोरी काफी देर बाद भी घर नहीं लौटी तो परिजनों को शंका हुई। परिजन उसे खोजने में जुट गए। किशोरी को खोजने वाले लोगों में अनुज प्रमुखता से शामिल हो गया। किसी को नहीं पता था कि हत्यारा ही उक्त किशोरी को ढुंढवा रहा है। किशोरी 13 साल की थी। देर रात गांववालों को उस किशोरी की लाश गन्ने के खेत में मिली।

खेल मैदान से आधा किमी दूर की हत्या

खेल मैदान से आधा किमी दूर की हत्या

अनुज ने वारदात कुबूल करते हुए कहा, ''मैंने किशोरी को खेत पर जाते हुए देख लिया था। वह अपने पिता का खाना ले जा रही थी। मैंने अपनी बाइक से उसका पीछा किया। जब वह खेल मैदान से करीब 500 मीटर दूर पहुंच गई, तो मैंने उसे पकड़कर गन्ने के खेत में खींचने की कोशिश की। वह चीखने-चिल्लाने लगी तो मैंने उसकी हत्या कर दी।''

ऐसे चला हत्यारे का पता

ऐसे चला हत्यारे का पता

थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम ने बताया कि किशोरी की हत्या के मामले की जांच-पड़ताल के दौरान हमने यह पता करना शुरू किया कि घटना के वक्त उस रास्ते पर कौन-कौन लोग गए। घटना स्थल के नजदीक कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान कौन-कौन लोग मौजूद रहे और कौन उस समय गायब हुआ। इसके बाद आस-पास खेत में काम करने वाले किसानों से पूछताछ की गई तो यह बात सामने आई कि अनुज ही उस समय बाइक पर गया था और उसे कुछ लोगों ने किशोरी से बात करते भी देखा था।

बाइक से भागने की फिराक में था

बाइक से भागने की फिराक में था

बकौल एएसपी कुमार, ''गढ़ीपुख्ता थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम के नेतृत्व में गठित टीम एवं सर्विलांस टीम ने हत्यारोपी अनुज की लोकेशन का पता लगाया। वह उसी किशोरी के गांव का रहने वाला है। पुलिस की टीम ने अनुज को ठिरवा तिराहे से उस समय धर दबोचा, जब वह बाइक पर सवार होकर कहीं भागने की फिराक में था। उसे ठिरवा तिराहा थानाभवन रोड पर पकड़ा गया।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+