UP Politics: BJP ने सपा की इकरा हसन के सामने किसे दिया टिकट? लोग कह रहे 'यहां होगी कांटे की टक्कर'
UP Politics: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। जारी सूची में यूपी के कैराना सीट के लिए भी उम्मीदवार का नाम शामिल है। इस सीट पर सपा द्वारा इकरा हसन को पहले ही टिकट दिया गया था।
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इस सीट पर बीजेपी ने प्रदीप चौधरी को प्रत्याशी बनाकर लड़ाई को रोमांचक बना दिया है। हालांकि अभी इस सीट पर बसपा द्वारा उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की गई है।

यह सीट बीजेपी सांसद हुकुम सिंह के पास थी, लेकिन उनके निधन के बाद 2018 में हुए उपचुनाव में बीजेपी ने इस सीट पर हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को मैदान में उतारा था। हालांकि, तबस्सुम हसन ने उपचुनाव जीत लिया, जबकि मृगांका सिंह हार गईं थीं।
उसके बाद लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस सीट पर प्रदीप चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा गया। इस बार चुनाव में प्रदीप चौधरी ने तबस्सुम हसन को 90 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया।
अब आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी द्वारा इकरा हसन को टिकट दिया गया है। इकरा हसन के सामने भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस बार फिर प्रदीप चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा गया है। भाजपा द्वारा प्रदीप चौधरी को चुनाव मैदान में उतारने के चलते अब यहां कांटे की टक्कर बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications