खालिस्तानी आतंकवादियों को हथियार सप्लाई करने वाले शख्स गिरफ्तार
लखनऊ। यूपी एटीएस ने शनिवार देर शाम शामली से खालिस्तानी आतंकवादियों के मॉड्यूल को हथियार सप्लाई करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 32 बोर की पिस्टल, कारतूस और मैगजीन के अलावा तमंचा भी बरामद हुआ है। पकड़े गए हथियार सप्लायर राज सिंह और आसिफ निवासी गांव जलालपुर, थाना बाबरी, शामली हैं। यूपी एटीएस की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस ने जब इस मॉड्यूल को चला रहे लखविंदर सिंह और उसके अन्य साथियों से पूछताछ की तो यह पता चला कि उन लोगों को शामली जिले का राज सिंह नामक व्यक्ति हथियारों के साथ दस हैंड ग्रेनेड, 1 पिस्टल और 20 कारतूस की सप्लाई देने वाला था।












Click it and Unblock the Notifications