शामली में पूर्व चेयरमैन ने निकाय चुनाव से पूर्व बटवाए ट्रक भरकर मुर्गे, वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल
उत्तर प्रदेश में चुनाव करीब आते ही नेता कई तरह के हत्कंडे आजमाने लगते हैं। कोई जनता को पैसों की गड्डी से तोलता नजर आता है तो कोई शराब बटवाकर वोटरों को लुभाने की कोशिश करता है। लेकिन इस बार होने वाले निकाय चुनाव में एक नेताजी ने कुछ अलग ही कर दिखाया है। शामली के कांधला कस्बे के पूर्व चेयरमैन ने एक ट्रक भरकर मुर्गे बाँट दिए। उनके अनुसार वह वोटरों को लुभाने के लिए ऐसा बिलकुल भी नहीं कर रहे हैं बल्कि जनता ने उन्हें जो प्यार सम्मान दिया उसका एहसान चुकाने के लिए कर रहे हैं।

ट्रक भरकर बांटे गए मुर्गे
दरअसल आपको बता दें कि अभी तक निकाय चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी नहीं हुई है। लेकिन प्रत्याशियों ने चुनाव को लेकर जी जान से तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गई। जिसमें पूर्व चेयरमैन वोटरों को लुभाने के लिए मुर्गे बंटवा रहे हैं। वायरल वीडियो शामली के कांधला कस्बे का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पूर्व चेयरमैन हाजी इस्लाम द्वारा वोटरों को लुभाने के लिए मुर्गे बटवाए गए। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक गाड़ी में मुर्गे हैं और लोगों में मुर्गे लेने की होड़ मची हुई है। अक्सर आपने देखा होगा कि चुनाव के समय में अक्सर वोटरों को लुभाने के लिए प्रत्याशी द्वारा पैसे और शराब बटवाए जाते रहे हैं।
जब इस बारे में पूर्व चेयरमैन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि 10 साल पहले उन्हें जनता ने चेयरमैन चुना था। उनका कहना है कि वे जनता का एहसान उतारने के लिए ऐसा कर रहे हैं। उनका कहना है कि जनता का एहसान उनके ऊपर बहुत बड़ा है और वह वोटरों को लुभाने के लिए ऐसा बिलकुल भी नहीं कर रहे हैं।

वोटरों को लुभाने का बस एक पैंतरा है
शामली जनपद के लोगों में यह चर्चा लगातार चल रही है की मुर्गे बंटवा कर वोटरों को लुभाने का बस एक पैंतरा है हालांकि पूर्व चेयरमैन ने चुनाव लड़ने की बात को दरकिनार कर दिया है। लेकिन कहीं ना कहीं कस्बे वासियों में यह चर्चा बनी हुई है कि आगामी चुनाव में पूर्व चेयरमैन हाजी इस्लाम ही चुनाव लड़ेंगे। वोटरों को लुभाने के लिए ही कस्बे में आज ट्रक भरकर मुर्गे बांटे गए हैं। इस दौरान लोगों की भीड़ ट्रक के इर्द-गिर्द लगी रही और मुर्गों पर आपाधापी का माहौल बना रहा, जिसके हाथ जितने मुर्गे लगे वह मौके से लेकर चलता बना।












Click it and Unblock the Notifications