बीजेपी समर्थक दुकानदारों से सामान न खरीदने की अपील करनेवाले सपा MLA नाहिद हसन के खिलाफ केस दर्ज

शामली। अपनी दबंगई की वजह से सुर्खियों में रहने वाले कैराना से समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। नाहिद हसन का कथित वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामला संज्ञान में लिया है और जांच कराकर विधायक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एसपी शामली ने कहा कि विधायक के वीडियो से स्पष्ट है कि उन्होंने सामाजिक माहौल खराब करने का प्रयास किया है। इस मामले मे एसपी नेता की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो हुआ था वायरल

समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वह यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि, 'कुछ भाजपा के लोगों ने और भाजपा दिमाग वाले अधिकारियों ने सराय की भूमि पर मौजूद लोगों को यहां से उजाड़ दिया है। उन उजड़े हुए लोगों के लिए मेरी आप सभी से अपील है कि बीजेपी के लोगों से सामान लेना बंद कर दो, इनकी तबीयत में सुधार आ जाएगा। इन्हें पता चल जाएगा कि हम इनसे समान लेते हैं तभी इनका घर चलता है और इनके घर चलने की वजह से आज हम सब पर जूता बजाया जा रहा है। हमारे जो लोग हैं थोड़े दिन यहां से सामान लेना बंद कर दो।'

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

दरअसल, कैराना कस्बे के बाजार में सड़क पर लगी ठेली से अतिक्रमण की स्थिति पैदा हो रही थी। लोग और बाजार के दुकानदार आए दिन अतिक्रमण की शिकायत एसडीएम कैराना से कर रहे थे। एसडीएम कैराना ने नगर पालिका के पीछे कुछ सराय में नगर पालिका की भूमि से अवैध कब्जा खाली करवाया और एसडीएम के आदेश पर नगर पालिका ने उक्त भूमि को कब्जा मुक्त करा लिया और वहां पर अवैध तरीके से निर्माण किए गए भवनों को गिरा दिया, जिसके बाद वहां पर रहने वाले लोग कैराना से समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन के घर पहुंचे और उन्होंने उनको सारी बात बताई, जिसके बाद नाहिद हसन सराय की भूमि पर पहुंचे और सराय की भूमि पर खड़े होकर कहा, 'मेरे वालिद साहब ने यह जमीन इन लोगों को दी थी और कुछ भाजपा दिमाग के अधिकारियों ने इस भूमि को खाली करा दिया और यहां पर रहने वाले लोगों को बेघर कर दिया। यहां पर फल वालों की ठेली लगवाई जाएगी, इतने अंदर यहां पर कौन फल लेने आएगा।'

पहले भी विवादों में रह चुके हैं विधायक नाहिद हसन

पहले भी विवादों में रह चुके हैं विधायक नाहिद हसन

बता दें, कैराना से समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी वह कई बार सुर्खियों में रह चुके हैं। करीब 15 दिन पहले कुछ कार सवार बदमाशों ने बिजली विभाग के एसडीओ पर जानलेवा हमला किया था और उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया था, जिसके बाद एसडीओ ने पुलिस में तहरीर देकर नाहिद हसन पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने ही उनके साथ मारपीट करवाई है। इससे पहले करीब 5 साल पहले भी नाहिद हसन ने एक लेखपाल के साथ गाली गलौज व अभद्रता करते हुए मारपीट की थी, जिसका भी वीडियो वायरल हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+