शामली: हवालात का ताला तोड़कर फरार हुए तीन कैदी, सोती रह गई पुलिस

शामली: हवालात का ताला तोड़कर फरार हुए तीन कैदी, सोती रह गई पुलिस

शामली, 23 सितंबर: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में हवालात का ताला तोड़कर तीन कैदी फरार हो गए। लेकिन, कैदियों के फरार होने की जानकारी हवालात के बाहर सो रहे पुलिसकर्मियों को नहीं हो सकी। जैसे ही तीनों कैदियों के फरार होने की जानकारी पुलिस को मिली तो हड़कंप मच गया। अब इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर रात्रि ड्यूटी पर तैनात सिपाही और होमगार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश में चौसाना पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम को लगाया गया है।

Shamli News: Three prisoners escaped from police custody

जानकारी के मुताबिक, चौसाना पुलिस की कस्टडी से बुधवार को लूट की योजना बनाने के आरोप में दो आरोपियों गुफरान व रहीस को गिरफ्तार किया था। एक अन्य युवक भी पुलिस की हिरासत में था, जो हवालात से बाहर था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस समय आरोपित फरार हुए उस समय चौसाना चौकी का मुंशी योगेंद्र सिंह सो रहा था। जबकि होमगार्ड संजय ड्यूटी से नदारद हो गया। उधर, बदमाशों के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना पर एएसपी व सीओ भी मौके पर पहुंचे है। लापरवाही की जांच गंभीरता से की जा रही है। बता दें कि फरार तीनों बदलमाशों को पकड़ने के लिए एसओ व सीओ कैराना पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। सूचना पर एएसपी ओपी सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर सिपाही योगेंद्र से पूछताछ की जा रही है।

इस मामले में पुलिस ने लापरवाही के आरोपी सिपाही योगेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं जो जगह-जगह दबिश दे रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+