Shamli में नींव खुदाई के दौरान मिले 1000 साल पुराने सोने-चांदी के सिक्के, बुलानी पड़ी पुलिस

Shamli News: शामली जिले के थानाभवन क्षेत्र के दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे के पास एक प्लाट की नींव खुदाई के दौरान सोने-चांदी और तांबे के 1000 साल से भी पुराने सिक्के मिले हैं।

Shamli News

Shamli News: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में सोने-चांदी और तांबे के 1000 साल से भी पुराने सिक्के मिले हैं। यह सिक्के नींव खुदाई के दौरान मजूदरों को मिले थे, जिन्हें उन्होंने एक ज्वेलरी की दुकान पर बेच दिया। प्राचीन काल के सिक्के मिलने की बात इलाके के साथ-साथ सोशल मीडिया पर फैल गई। प्राचीन कालीन सिक्के मिलने की सूचना पर खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया और पुलिस ने मजदूर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

1000 साल से भी ज्यादा पुराने सिक्के मिलने का यह मामला शामली जिले से सामने आया है। शामली के थानाभवन क्षेत्र के दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे के पास एक मकान की नींव खुदाई का काम चल रहा है। नींव खुदाई के दौरान मजदूरों को 08 सोने, 26 चांदी और एक तांबे का सिक्का मिला था। इस बात का खुलासा मजदूरों ने पुलिस पूछताछ के दौरान किया। मजदूरों ने बताया कि उन्होंने सभी सिक्कों को एक ज्वेलरी की दुकान पर बेच दिया। फिर इन रुपयों से गांव के लोगों को खाना खिलाया।

इस दौरान प्राचीन काल के सिक्के मिलने की बात फैल गई। जिसके बाद खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया था। जानकारी के मुताबिक, यह मामला एक सप्ताह पुराना है और इस मामले में पुलिस ने ज्वेलर को गिरफ्तार कर सिक्के बरामद कर लिए है। बरामद सिक्कों को पुलिस ने तहसीलदार को सौंप दिया। तहसीलदार ने दिल्ली सहारनपुर रोड पर खुदाई रुकवा कर पुलिस तैनात कर दी गई है और पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को भी इसकी सूचना दे दी।

सिक्कों की बनावट और उन पर लिखाई को देखते हुए प्राचीन प्रतीत हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहां मजदूरों ने खुदाई की थी वहां का निरीक्षण करने के लिए सोमवार को राजस्व विभाग से लेखपाल अश्वनी कुमार, अंकुर कुमार और मीनाक्षी देवी मौके पर पहुंचे। इस दौरान कुछ दूरी पर स्थित पौराणिक कुएं के भीतर दो आले बने हुए मिले, जिसमें एक आले में संगमरमर के पत्थर पर कुछ लिखा हुआ था। इसके बाद मोहल्ला कस्सावान स्थित मस्जिद में रहने वाले मौलाना अब्दुल्ला ने कुएं में लगे पत्थर पर लिखी भाषा को फारसी में बताया।

खबर के मुताबिक, जो सिक्के खुदाई में मिले है वह लगभग 1000 साल से भी ज्यादा पुराने बताए जा रहे हैं। सिक्के यूसुफ बिन तश्फीन नाम के अरब बादशाह के समय के हैं। जिसे अमीर उल मुसलमीन के नाम से भी जाना जाता था। तो वहीं, इलाके के लोगों का कहना है कि दिल्ली सहारनपुर हाईवे मार्ग पर जिस जगह पर कॉलोनी काटी गई है वह स्थान प्राचीन इतिहास से संबंध रखता है। इस समय पर महाभारत कालीन एक कुआं भी मौजूद है जिसमें कुछ पुरानी लिपि में एक पत्थर भी लगा हुआ है।

Recommended Video

    शामली: बिजली के दो खंभों से निकली आतिशबाजी, इलाके में मची अफरा-तफरी

    स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्सर इस जगह से सोने चांदी की प्राचीन मुद्राएं कई अन्य लोगों को भी मिल चुकी हैं। अगर इस जगह पर पुरातत्व विभाग गम्भीरता से संज्ञान लेकर जांच पड़ताल करें तो प्राचीन इतिहास से जुड़ी काफी जानकारी एवं पुराना खजाना मिलने के भी आसार हैं। आपको बता दें कि तहसीलदार ने दिल्ली सहारनपुर रोड पर खुदाई रुकवा कर पुलिस तैनात कर दी गई है और पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को भी इसकी सूचना दे दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+