शामली: घर के बाहर बैठकर नहा रहा था शख्स, बंदरों ने ले ली जान

Shamli news, शामली। यूपी के शामली में बंदरों की वजह से एक शख्स की जान चली गई। दरअसल, सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बड़ी माता में रणधीर सिंह नाम के व्यक्ति अपने घर के बाहर बैठकर नहा रहे थे। अचानक एक बंदरों का झुंड आया और उनके छत पर बनी चारदीवारी को जोर-जोर से हिलाने लगा। एक ईंट ऊपर से आकर रणधीर सिंह के सिर में लगी, जिसके बाद वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।

man killed by a group of monkey in shamli

शामली में बंदरों का आतंक

बता दें, शामली में बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि झुंड में मकानों से होकर गुजरते हैं और आए दिन किसी न किसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पहले भी ऐसे कई मामले हो चुके हैं, जहां पर बंदरों द्वारा बच्चों या फिर पौधों को काटने फाड़ने की वारदात सामने आई है, लेकिन शामली प्रशासन इन बंदरों पर लगाम कसने में नाकाम साबित हो रहा है।

man killed by a group of monkey in shamli

बंदरों के झुंड ने ले ली शख्स की जान

मृतक के बेटे दीपक ने बताया कि उनके पिता जी बाहर नहा रहे थे, तभी अचानक से एक बंदरों का झुंड आया और उनकी मकान की छत पर बनी चारदीवारी को जोर से हिलाने लगा। एक ईंट उनके पिता के सिर पर लगी, जिससे वह वहीं पर गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उन्होंने दूसरे अस्पताल में दिखाया। यहां पर भी डॉक्टरों ने जवाब दे दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+