यूपी में पलायन करने के लिए मजबूर हैं ये लोग, पीड़ित ने रोकर बयां किया अपना दर्द

Shamli news, शामली। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था देने की बात करते हैं लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। शामली में दर्जनों लोगों के परिवार को दबंग और भू-माफियाओं के डर से गांव से पलायन करने को मजबूर होना पड़ रहा है और पीड़ितों की शिकायत के बावजूद पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है।

hooligans beating and threatening villagers

आपको बता दें कि मामला जनपद शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव चौतरा का है। जहां पर गांव के ही दबंग लोग दर्जनों लोगों के परिवार के साथ आए दिन मारपीट करते हैं। पीड़ितों का आरोप है कि जो लोग उनके साथ आए दिन मारपीट करते हैं और उनकी जमीन पर भी कब्जा किए बैठे हैं। जिसकी सूचना वह कई बार पुलिस को दे चुके हैं। वहीं ग्रामीणों का कहाना है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिस कारण उन्हें गांव से पलायन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। पुलिस कुछ कार्रवाई नहीं कर रही है और आरोपी लगातार उन्हें धमकी दे रहे हैं। दबंग चाहते थे कि वह चुनाव में उनके कहने पर वोट करें लेकिन उन्होंने उनके कहने से वोट नहीं दिया बल्कि जहां वे चाहते थे उसी को वोट दिया है। जिस कारण दबंग उनसे रंजिश रख रहे हैं और उनके साथ आए दिन मारपीट कर रहे हैं और उन्हें जान से मारने को धमकी भी देते हैं।

hooligans beating and threatening villagers

पीड़ित हुकुम सिंह वाल्मीकि ने बताया कि दबंगों ने उनकी जमीन भी दबा रखी है और आदमियों के साथ मारपीट करते हैं। पीड़ित ने बताया कि एक रात वह गलियों में तलवार लेकर घूम रहे थे और कह रहे थे कि अब वाल्मीकियों का नंबर है इन्हें भी मारेंगे। पीड़ित इमरत कश्यप ने कहा, 'चुनाव में दबंगों का कहना था कि वोट साइकिल पर दो लेकिन हमने फूल पर दिया। हमने वोट उनके हिसाब से नहीं दिया इसलिए हमारे साथ मारपीट करते हैं। अब हम यहां से पलायन के लिए मजबूर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+