बेटी की हरकतों से परेशान बाप-भाई ने उतारा मौत के घाट, लाश को जंगल में फेंका
शामली। यूपी के शामली में ऑनर किलिंग की वारदात सामने आई है। समाज में इज्जत की खातिर बाप ने अपने बेटे के साथ मिलकर बेटी को मौत के घाट उतार दिया। बेटी की हत्या करने के बाद आरोपी पिता उसे जंगल में फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी पिता भाई और जीजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जंगल में पड़ी मिली थी युवती की लाश
दरअसल, वारदात शामली के थानाभवन क्षेत्र की है, जहां कस्बा जलालाबाद में 31 अगस्त को एक युवती की जंगल में लाश मिली थी। इसके बाद परिजनों ने 2 दिन से बेटी के लापता होने की बात कही थी। पुलिस ने इस पूरी वारदात को लेकर जब गहनता से जांच पड़ताल शुरू की और मृतक युवती गुलफ्शां के पिता, भाई और बहनोई को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला परत दर परत खुलता चला गया।
'बेटी का चाल चलन ठीक नहीं था'
उन्होंने बताया कि गुलफ्शां का चाल चलन ठीक नहीं था, जिसके कारण एक साल पहले भी वह कस्बे के ही एक युवक के साथ फरार हो गई थी। अब वह कई युवकों से फोन पर बात करती थी। परिजनों ने कई बार विरोध भी किया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही थी। पिता-भाई और बहनोई ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच डाली। एसपी अजय कुमारने बताया कि फिलहाल थाना भवन पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications