कैराना: पोलिंग बूथ पर ग्रामीणों का बवाल, हालात काबू करने के लिए जवानों को करनी पड़ी हवाई फायरिंग
शामली। देश में पहले चरण की वोटिंग जारी है। इस बीच कैराना लोकसभा क्षेत्र के कांधला के एक गांव रसूलपुर से वोटिंग के दौरान आर्मी के जवानों और ग्रामीणों के बीच तनातनी की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक, पोलिंग बूथ पर ग्रामीणों ने पैरामिलिट्री जवानों को हटाने की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा इतना बढ़ा कि जवानों को हवाई फायरिंग तक करनी पड़ी।

जवानों और ग्रामीणों में झड़प
बता दें कि शामली के रसूलपुर कांधला गांव में कुछ मतदाताओं ने बिना बोटर आईडी कार्ड के वोट डालने की कोशिश की। जिन्हें सुरक्षाकर्मियों ने रोका लिया। जिसके बाद बूथ कर्मियों पर सपा के पक्ष में मतदान करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों जमकर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ने पर बीएसएफ के जवानों ने हवा में कई राउंड फायरिंग की है। बवाल की सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी व भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह पहुंच गए औरस्थिति को संभाला। इस दौरान ग्रामीणों ने भाजपा के पक्ष में नारेबाजी भी की है।

ग्रामीणों ने लगाया यह आरोप
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पैरामिलिट्री जवान गांव की औरतों को मुंह देख-देखकर वोट डलवा रहे हैं। आरोप ये भी है कि एक बुजुर्ग ने पैरामिलिट्री ने जवान से अपना वोट डालने के लिए बटन दबाने को कहा तो जवान ने किसी और पार्टी का बटन दबा दिया। जवानों को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बवाल शुरू कर दिया। जिसके बाद जवानों से उनकी गरमागरमी शुरू हो गई। इस बीच डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
मामला कराया शांत
अधिकारियों द्वारा लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, ऐसी जानकारी भी मिल रही है कि नाराज ग्रीमीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। वहीं, कांधला के रसूलपुर की घटना पर एसपी का कहना है कि कुछ लोगों की भीड़ मतदान केन्द्र में जबरन घुसने का प्रयास कर रही थी। इस समस्या के कारण बीएसएफ के जवानों ने हवाई फायरिंग की। भीड़ उसके बाद भाग गई। अब मतदान सकुशल चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications